Assam Election 2026: असम चुनाव में बड़ा गेम, कांग्रेस की 3rd लिस्ट जारी, रायजोर दल से गठबंधन—क्या बदलेगी सत्ता
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की तीसरी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 22 नामों का ऐलान किया। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। इस लिस्ट में चार मौजूदा विधायक और राज्य इकाई के दो कार्यकारी अध्यक्ष भी शामिल हैं, जिससे पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह संगठन और अनुभव दोनों पर दांव लगा रही है।
तीसरी लिस्ट में क्या खास?
कांग्रेस की इस सूची में कई अहम नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने विधायक प्रदीप सरकार और जाकिर हुसैन सिकदर पर भरोसा जताया है, वहीं पूर्व विधायक रोजलीना तिर्की को भी मौका दिया गया है। कोकराझार (ST) से माणिक ब्रह्मा और धुबरी से बेबी बेगम को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा जालेश्वर से आफताब उद्दीन मुल्ला और सिदली चिरांग (ST) से मोतीलाल नार्जारी भी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। चेंगा और लाहरीघाट जैसी सीटों पर पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों को ही दोबारा मैदान में उतारा है, जिससे साफ है कि कांग्रेस जोखिम लेने के बजाय स्थिर रणनीति पर काम कर रही है।
रायजोर दल से गठबंधन, 'नया असम' का दावा (Alliance with Raijor Dal)
इस बार कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए रायजोर दल (Raijor Dal( के साथ गठबंधन कर लिया है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद दोनों पार्टियों ने हाथ मिलाया। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और राजोर दल के नेता अखिल गोगोई ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
गौरव गोगोई ने कहा कि "हम सबने मिलकर एक नया असम बनाने के लिए समझौता किया है। इस गठबंधन के लिए सभी ने त्याग किया है।" उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी अपील की कि वे साथ आएं और मौजूदा सरकार को विदाई दें।
कांग्रेस बनाम NDA, किसका पलड़ा भारी? (Congress vs NDA Battle)
असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस गठबंधन और नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) के बीच है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), AGP और UPPL शामिल हैं। 2021 के चुनाव में NDA ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जिसमें अकेले भाजपा को 60 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 16 सीटों पर सिमट गया था। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस पूरी ताकत के साथ वापसी की कोशिश कर रही है।
मार्गेरिटा सीट पर ट्विस्ट
मार्गेरिटा सीट पर कांग्रेस को झटका लगा है। यहां से उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने नामांकन वापस ले लिया, क्योंकि उनके पिता और पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस ने नया उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
गठबंधन का गणित और रणनीति (Alliance Strategy)
कांग्रेस इस बार अकेले नहीं लड़ रही है। पार्टी CPI(M), असम जातीय परिषद (एजेपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के साथ मिलकर चुनाव मैदान में है। सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ी गई हैं। 2021 में कांग्रेस ने AIUDF और BPF के साथ गठबंधन किया था, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। इस बार पार्टी ने नया समीकरण बनाकर चुनावी गणित बदलने की कोशिश की है।
कांग्रेस के लिए क्यों अहम है ये चुनाव? (Why This Election Matters)
2016 से सत्ता से बाहर कांग्रेस के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ 26 विधायक हैं, जबकि भाजपा 64 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है। पार्टी ने नगांव-बताद्रवा से दुर्लभ चमुआ और लखीमपुर से घना बुरागोहेन जैसे उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
असम की राजनीति इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। एक तरफ NDA अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस गठबंधन बनाकर वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।
अब देखना यह होगा कि क्या गौरव गोगोई का 'नया असम' का सपना वोट में बदलता है या फिर हिमन्त बिश्व शर्मा की अगुवाई में NDA लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होता है। असम की जनता का फैसला ही तय करेगा कि इस बार सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications