RCB Tickets IPL 2026: कब और कैसे खरीदें पहले चरण के टिकट, स्टेडियम तक जाने की फ्री सुविधा
RCB Tickets IPL 2026: कब और कैसे खरीदें पहले चरण के टिकट, बेहद आसान है तरीका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले अपने घरेलू मैचों के लिए फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अगर आप स्टेडियम जाकर मैच देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन नियमों और सुविधाओं को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
आरसीबी ने टिकटों की बिक्री को लेकर खास मैसेज जारी किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है कि घरेलू मैचों के टिकट कैसे खरीदे जा सकते हैं। मुकाबलों के टिकट खरीदने के लिए टीम की वेबसाइट या एप्लिकेशन पर जाना पड़ेगा।

टिकट कहां और कैसे खरीदें?
RCB ने साफ कर दिया है कि टिकटों की आधिकारिक बिक्री केवल RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप के जरिए ही होगी। फैंस को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म से टिकट न खरीदें। पहले चरण के मैचों के टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे। आरसीबी जल्द ही इसकी तारीख का ऐलान करेगी।
मैच डे पर खास सुविधाएं
- फ्री मेट्रो राइड: जिन फैंस के पास मैच का वैलिड टिकट होगा, वे मैच वाले दिन बेंगलुरु मेट्रो (Namma Metro) में मुफ्त सफर कर सकेंगे।
- पार्किंग और शटल सर्विस: पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए फैंस टिकट खरीदते समय ही सीमित पार्किंग स्लॉट्स को पे और प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, कब्बन रोड तक के लिए पिक-अप और ड्रॉप शटल सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एंट्री और एग्जिट के नियम
- दर्शकों को अपने टिकट पर लिखे आउटर और इनर गेट्स को ध्यान से चेक करना होगा।
- स्टेडियम में एंट्री केवल कब्बन रोड और लिंक रोड की तरफ से ही दी जाएगी।
आरसीबी मैनेजमेंट और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने सभी फैंस से अनुरोध किया है कि वे समय-समय पर आने वाले अपडेट्स को फॉलो करें ताकि मैच का अनुभव यादगार और आसान रहे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications