Ind-China Issue: भारत-चीन सीमा पर फिर से शुरू होगा व्यापार, 6 साल बाद खुलेगा लिपुलेख बॉर्डर, क्या होगा बदलाव?
India-China Trade Update भारत-चीन के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से गुजरने वाला ऐतिहासिक लिपुलेख बॉर्डर व्यापार मार्ग फिर से शुरू हो सकता है। जून 2026 से इस रास्ते भारत-चीन के बीच सीमावर्ती कारोबार दोबारा शुरू हो सकता है। 2020 में कोविड-19 के बाद भारत और चीन के बीच सीमावर्ती आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी।
इसके अलावा जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी तनाव आ गया और सीमाई व्यापार पूरी तरह ठप हो गया। इसी के साथ लिपुलेख, नाथू-ला और शिपकी-ला जैसे ट्रेड रूट भी बंद कर दिए गए थे।

सीमा पर तनाव के बाद भारत ने सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि कई स्तरों पर चीन के साथ सहयोग कम कर दिया था। इसी वजह से यह ऐतिहासिक ट्रेड रूट भी बंद ही रहा।गौर हो कि यह सिर्फ एक व्यापारिक रास्ता नहीं, बल्कि हिमालयी कूटनीति, सीमाई सुरक्षा और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। जानकारों का कहना है कि पिछले एक साल में भारत-चीन के रिश्तों में धीरे-धीरे नरमी आई है। जिस वजह से सरकार इस कदम को उठाने जा रही है। पिथौरागढ़ प्रशासन ने भी इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी कर ली है।
फिर से शुरू करने पर बातचीत
विदेश मंत्रालय ने भी साफ कहा है कि दोनों देश लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला जैसे सभी निर्धारित व्यापारिक रास्तों को फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 से लिपुलेख पास के जरिए व्यापार फिर से शुरू किया जा सकता है, यानी लगभग 6 साल बाद यह रास्ता फिर खुलेगा। लेकिन रक्षा विशेषज्ञ अब भी मानते हैं कि भारत-चीन के बीच भरोसा पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है।
कई नई चुनौतियों का भी सामना
हालांकि इस फैसले के बाद भारत को कई नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हमारे पड़ोसी मुल्क नेपाल लिपुलेख इलाके को लेकर पहले भी आपत्ति जता चुका है और अब भी इस फैसले को लेकर कूटनीतिक संवेदनशीलता बनी हुई है।
ऐतिहासिक लिपुलेख बॉर्डर व्यापार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला ऐतिहासिक लिपुलेख बॉर्डर व्यापार मार्ग एक बार फिर चर्चा में है। खबर है कि जून 2026 से इस रास्ते सीमावर्ती कारोबार दोबारा शुरू किया जा सकता है। यह वही रास्ता है जो 2020 के बाद से पूरी तरह बंद पड़ा है।
लिपुलेख बॉर्डर व्यापार क्या है
लिपुलेख पास भारत-चीन (तिब्बत) के बीच पुराने समय से चल रहा सीमावर्ती व्यापार मार्ग है। इस रास्ते से पिथौरागढ़ के व्यापारी तिब्बत के साथ ऊन, नमक, जड़ी-बूटी और रोजमर्रा के सामान का व्यापार करते थे। यह सिर्फ व्यापार नहीं था, बल्कि सीमावर्ती गांवों की पूरी अर्थव्यवस्था इसी पर निर्भर रहती थी।
क्यों शुरू हो सकता है व्यापार
पिछले कुछ महीनों में भारत-चीन के बीच बातचीत तेज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश सीमावर्ती व्यापार को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं और इसी के तहत जून 2026 से लिपुलेख मार्ग खोलने की तैयारी हो सकती है।
6 साल बाद एक बड़ा बदलाव
अगर जून 2026 से व्यापार शुरू होता है तो यह 6 साल बाद एक बड़ा बदलाव होगा। यह कदम सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि भारत-चीन रिश्तों में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की शुरुआत का संकेत भी माना जा सकता है। यह सिर्फ भारत-चीन व्यापार के लिए ही नही उत्तराखंड के लिए कई मायनों में बड़ा मौका है।
उत्तराखंड के लिए क्यों अहम है यह फैसला
- धारचूला और आसपास के कई गांवों की अर्थव्यवस्था पहले इसी व्यापार पर निर्भर थी। व्यापार बंद होने से इन इलाकों में आर्थिक गतिविधि लगभग खत्म हो गई थी।
- लिपुलेख मार्ग से पहले ऊन, नमक, जड़ी-बूटी और रोजमर्रा की चीजों का कारोबार होता था। व्यापार शुरू होने से पुराने व्यापारी फिर सक्रिय हो सकते हैं।
- यह रास्ता सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से भी अहम है। सीमावर्ती क्षेत्रों में आबादी और गतिविधि बढ़ने से भारत की मौजूदगी मजबूत होती है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications