Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Water Cut: 24 घंटे का मेगा वॉटर कट, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें स्टॉक

Mumbai Water Cut: मुंबई से सटे भिवंडी में पानी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। शहर में 23 मार्च सुबह 9 बजे से 24 मार्च सुबह 9 बजे तक पूरे 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 50 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, बारिश से पहले जरूरी मरम्मत कार्य के चलते महाराष्ट्र स्टेट वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने यह शटडाउन लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मेंटेनेंस वर्क का मकसद आने वाले मानसून से पहले जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना है। हालांकि, इसका असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा।

Mumbai Water Cut

Mumbai Water Cut: किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

- शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इनमें ममता टंकी, चाविंद्रा गांव, पटेल नगर, बाला कंपाउंड, फरीदबाग, संगमपाड़ा, कचेरीपाड़ा, ब्राह्मण आली, कसार आली, भावेनगर और कोंबडपाड़ा जैसे इलाके शामिल हैं।

- इसके अलावा, आदर्श पार्क, अजय नगर, गोकुल नगर, इंदिरा नगर, कल्याण रोड, तीनबत्ती और ठाणगे आली जैसे क्षेत्रों में भी पानी नहीं आएगा। वहीं शिवाजी नगर स्टाफ क्वार्टर, अजमेर नगर, साईनाथ सोसायटी, अंजूर फाटा, देवजी नगर, नारपोली, रोशनबाग और मेहता कंपाउंड जैसे इलाकों में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Mumbai Bihar Bhavan: मुंबई में बनेगा 'बिहार भवन', 314 करोड़ की लागत से तैयार होगी 30 मंजिला बिल्डिंग
Mumbai Bihar Bhavan: मुंबई में बनेगा 'बिहार भवन', 314 करोड़ की लागत से तैयार होगी 30 मंजिला बिल्डिंग

Water Cut: दर्जनों बस्तियां होंगी प्रभावित

निजामपुरा, इस्लामपुरा, आमपाड़ा, अवचित पाड़ा, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, मिल्लत नगर, नई बस्ती, कोंडाजीवाड़ी और चव्हाण कॉलोनी समेत कई बस्तियों में भी पानी की किल्लत रहेगी। इसके अलावा वेताल पाड़ा, खंडू पाड़ा, अंसार मोहल्ला, कामतघर, कणेरी, अशोक नगर और भादवड जैसे क्षेत्रों में भी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

Mumbai Water Cut Update: शटडाउन के बाद भी राहत नहीं

अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के शटडाउन के बाद भी अगले एक दिन तक पानी कम दबाव से मिलेगा। यानी लोगों को सामान्य जलापूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है। भिवंडी महानगर पालिका के जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें और इसका सोच-समझकर इस्तेमाल करें। साथ ही पानी की बर्बादी से बचने की भी सलाह दी गई है। यह शटडाउन भले ही अस्थायी हो, लेकिन इससे शहर के लाखों लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की संभावना है।

Mumbai Water Crisis: 7 बांधों में सिर्फ 46% स्टॉक बचा, मुंबईकर हो जाएं बड़े पानी संकट के लिए पहले से अलर्ट
Mumbai Water Crisis: 7 बांधों में सिर्फ 46% स्टॉक बचा, मुंबईकर हो जाएं बड़े पानी संकट के लिए पहले से अलर्ट
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+