Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana: अगली किस्त में खाते में आएंगे ज्यादा पैसे? 2000 की जगह किसानों को मिल सकती है कितने की मदद?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) आर्थिक मदद का सबसे बड़ा आधार बन चुकी है। जैसे-जैसे साल 2025 का अंत करीब आ रहा है, किसानों के बीच दो बड़ी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहली 22वीं किस्त का इंतजार और दूसरी 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाला केंद्रीय बजट।

किसानों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार उनके बैंक खातों में आने वाली रकम को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि उनकी सहायता राशि भी बढ़ सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana: क्या 6000 की जगह मिलेंगे ज्यादा पैसे?

पीएम किसान योजना के तहत फिलहाल पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर होती है। पिछले काफी समय से किसान संगठनों और विशेषज्ञों द्वारा इस राशि को बढ़ाने की मांग की जा रही है।

माना जा रहा है कि खेती की बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए सरकार बजट 2026-27 में इस योजना के आवंटन में भारी बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सालाना मिलने वाली राशि बढ़ती है, तो इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

PM Kisan: पिछले सालों में कैसे बढ़ा आवंटन?

सरकार हर साल इस योजना की पहुंच बढ़ाने के लिए बजट में इजाफा करती रही है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर साफ हो जाती है:

वित्त वर्ष बजट आवंटन (करोड़ रुपये में)
2023-24 61,440.74
2024-25 63,500.00
2026-27 घोषणा का इंतजार (1 फरवरी)

चालू वित्त वर्ष (2024-25) में सरकार ने शुरुआत में 60,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 63,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। यह दिखाता है कि सरकार अधिक से अधिक पात्र किसानों को इस योजना के दायरे में लाना चाहती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार

योजना की 21वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी होने के बाद अब किसानों को 22वीं किस्त की प्रतीक्षा है। आमतौर पर किस्तें चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त आने से पहले अपना e-KYC और Land Mapping का काम पूरा कर लें, ताकि तकनीकी कारणों से उनकी राशि न रुके।

PM Kisan 22nd Installment: किसानों के लिए बजट 2026 क्यों है खास?

बढ़ सकती है राशि: चर्चा है कि 6000 रुपये की सालाना मदद को बढ़ाकर 8000 या 10000 रुपये किया जा सकता है।

नई तकनीक पर जोर: बजट में न केवल नकद सहायता, बल्कि ड्रोन फार्मिंग और सिंचाई सुविधाओं के लिए अलग से फंड मिल सकता है।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर: किसानों के लिए डेटाबेस को और मजबूत करने पर काम हो सकता है ताकि बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में शुरू हुई यह योजना अब तक की सबसे सफल प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer) योजनाओं में से एक है। अब 1 फरवरी 2026 का दिन यह तय करेगा कि देश के अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने के सपने को यह बजट कितनी रफ्तार देता है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment Date: इस डेट पर आएंगे पीएम किसान के 2000 रुपये, किन गलतियों से रुक सकता है पैसा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+