Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Adani का बड़ा कदम: ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026 लॉन्च, दिव्यांगों को मिलेगा 5 लाख का इनाम

Adani Initiative Youth4Jobs: अडानी ग्रुप ने एक बेहद खास और समावेशी पहल शुरू की है। अडानी ग्रीनएक्सटॉक्स ने यूथ4जॉब्स फाउंडेशन के उद्यम नॉटजस्टआर्ट के साथ मिलकर ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के पांचवें संस्करण की घोषणा कर दी है।

यह दुनिया की सबसे बड़ी दिव्यांग-केंद्रित फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें विशेष रूप से दिव्यांग फोटोग्राफरों (शौकिया या प्रोफेशनल) को अपनी कहानियां और अनोखा नजरिया दुनिया के सामने रखने का मौका मिलेगा।

Adani-Youth4Jobs Launches Global Ability Photography Challenge 2026

क्या है ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026?

GAPC 2026 पूरी दुनिया के दिव्यांग फोटोग्राफरों के लिए खुला मंच है। इसमें कोई एंट्री फी नहीं है। इसका मकसद है - रचनात्मक कलाओं में समावेश को बढ़ावा देना और दिव्यांग प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाना।

पिछले संस्करणों का रिकॉर्ड:

  • 80 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच
  • 30 से ज्यादा देशों के 50,000 ज्यादा प्रतिभागी
  • जापान और दुबई में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां

अडानी और यूथ4जॉब्स की साझेदारी का मकसद क्या?

यह साझेदारी सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेशी कहानी कहने की बड़ी पहल है। अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी ने कहा कि फोटोग्राफी एक सार्वभौमिक और रचनात्मक माध्यम है जो मार्मिक कहानियां सुनाती है और सीमाओं के पार लोगों को जोड़ती है। इस सहयोग के जरिए हम दिव्यांग प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों को वैश्विक मंच देना चाहते हैं।

यूथ4जॉब्स फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ मीरा शेनॉय ने बताया कि सही मंच मिलने पर दिव्यांग व्यक्ति सशक्त होकर नेतृत्व कर सकते हैं। हमारे कई पूर्व विजेता आज अपनी-अपनी क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

कितने बड़े पुरस्कार? क्या-क्या मिलेगा?

प्रतियोगिता में कुल ₹11 लाख से ज्यादा की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है:-

रैंक पुरस्कार राशि
प्रथम पुरस्कार ₹5 लाख
द्वितीय पुरस्कार ₹3 लाख
तृतीय पुरस्कार ₹2 लाख
4 से 10 स्थान ₹1 लाख प्रत्येक

अतिरिक्त फायदे:

  • शीर्ष 20 फोटो की खास प्रदर्शनी
  • शीर्ष 10 विजेताओं को प्रसिद्ध डिजाइनर माइकल फोली द्वारा डिजाइन की गई स्पेशल ट्रॉफी
  • सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र
  • चयनित भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय विजेता के यात्रा-आवास का खर्च अडानी ग्रुप वहन करेगा
  • पुरस्कार समारोह और प्रदर्शनी: 24 जून 2026 को अहमदाबाद में

क्यों खास है यह चैलेंज?

नॉटजस्टआर्ट यूथ4जॉब्स फाउंडेशन का हिस्सा है, जो दिव्यांग युवाओं के लिए कौशल विकास और आजीविका के अवसर पैदा करता है। फोटोग्राफी के जरिए यह पहल दिव्यांग कलाकारों को न सिर्फ आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान और मुख्यधारा की मान्यता भी दिला रही है। अडानी ग्रुप की यह साझेदारी CSR और समावेशिता के क्षेत्र में एक नया उदाहरण है।

Adani ने इंडस्ट्री सेक्‍टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती
Adani ने इंडस्ट्री सेक्‍टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+