Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच
Fact Check Petrol Diesel Shortage: देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पश्चिम एशिया (अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव) की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुक जाएगी, कीमतें बढ़ेंगी या पंप सूख जाएंगे। इससे कई जगहों पर लोग पैनिक होकर एहतियात के तौर पर पेट्रोल-डीजल स्टॉक करना शुरू कर दिया। ऐसे में पंपों पर लंबी कतारें, ग्रामीण इलाकों में 'नो फ्यूल' बोर्ड और कुछ जगहों पर पुलिस तैनाती।
वाराणसी समेत कई शहरों में लोग टैंक फुल कराने पहुंचे, जहां अफवाह थी कि 300 रुपये से ज्यादा पेट्रोल नहीं मिलेगा। सच्चाई यह है कि ये कतारें असली कमी की वजह से नहीं, बल्कि बेवजह की घबराहट से लगी हैं। IndianOil का आधिकारिक अपडेट ने सभी तरह की अफवाहों को धुंआ-धुंआ कर दिया है। आइए जानते हैं Oneindia Hindi की टीम के फैक्ट चेक में क्या सच सामने आया...

अफवाहों की असलियत क्या है?
IndianOil ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद हैं। देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और सप्लाई नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। नागरिक घबराकर पंपों पर भीड़ न लगाएं, केवल वेरिफाइड जानकारी पर भरोसा करें।

PIB Fact Check: फैक्ट चेक में सभी अफवाहें बेपर्दा
Press Information Bureau (PIB) ने भी चेतावनी जारी की है कि 'ईंधन की कमी हो गई है, स्टॉक कर लो'- यह दावा गुमराह करने वाला है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। पूरे देश में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त है। जमाखोरी या पैनिक बाइंग की कोई जरूरत नहीं। हमेशा आधिकारिक स्रोतों (IndianOil, BPCL, HPCL, PIB) पर भरोसा करें।
Varanasi Petrol-Diesel Shortage: वाराणसी में पेट्रोल-डीजल का क्या हाल?

वाराणसी और आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंप में भीड़ उमड़ने की अफवाह सामने आईं। खास बात यह है कि 12-13 मार्च 2026 को ही डीएम सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि स्टॉक में कोई कमी नहीं है। आगे की सप्लाई भी सामान्य रहेगी। डोमेस्टिक गैस और ईंधन की आपूर्ति बिना रुके जारी है। अफवाहों पर ध्यान न दें, निश्चिंत रहें। कालाबाजारी रोकने के लिए टीम लगातार निगरानी कर रही है। कोई पैकिंग न करे, पहले की तरह आराम से सभी सप्लाई चलती रहेंगी। LPG को लेकर डीएम ने साफ किया कि डोमेस्टिक-घरेलू LPG सप्लाई में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। 25 दिन के अंदर दोबारा से रिचार्ज अलाऊ नहीं किया जा रहा है। ताकि, गैरकानूनी तरीके से लोग इसकी जमाखोरी न करें। PNG कनेक्शन में भी कोई दिक्कत नहीं है।
सरकार और तेल कंपनियों की स्थिति क्या है?
पेट्रोलियम मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा (24 मार्च 2026) ने कहा कि सभी रिफाइनरियां हाई क्षमता से चल रही हैं, कच्चे तेल का पर्याप्त इन्वेंटरी है। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू है, कोई कमी नहीं। BPCL और HPCL ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं कि अफवाहें निराधार हैं, पैनिक बाइंग न करें।
कीमतों पर अपडेट: अभी पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार ने कहा है कि $130 प्रति बैरल तक क्रूड कीमत पर भी बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। हालांकि, 20 मार्च 2026 से भारत में सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने प्रीमियम पेट्रोल (जैसे स्पीड, XP95, पावर) की कीमतों में ₹2 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।
क्यों फैली अफवाह?
- पश्चिम एशिया में तनाव (Strait of Hormuz) की खबरें
- LPG सिलिंडर बुकिंग में अस्थायी दबाव (जिसे सरकार नियंत्रित कर रही है)
- सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज और वीडियो
भारत के पास पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कई हफ्तों का है। सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। घबराहट से बचें, केवल आधिकारिक ऐप्स/वेबसाइट्स (IndianOil, MyPetrol, PIB) से जानकारी लें। पंप मालिकों और डीलरों से भी अपील है कि वे सामान्य तरीके से बिक्री जारी रखें। अगर आपके इलाके में कोई समस्या दिख रही है, तो IndianOil हेल्पलाइन या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। अफवाहें फैलाने से बचें - सही जानकारी शेयर करें।

Fact Check
दावा
दावा- पेट्रोल या डीजल की कमी!
नतीजा
यह दावा गुमराह करने वाला है।पेट्रोल या डीज़ल की कोई कमी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications