कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान

BPF candidate Sewli Mohilary Net Worth: असम विधानसभा चुनाव की हलचल और राजनीतिक सरगर्मियों से जुड़ी है।असम विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। बुधवार को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) की उम्मीदवार सेवली महिलारी ने असम के कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में उन्‍होंने अपनी संपत्ति का जो खुलासा किया है,उसने सबको हैरान कर दिया है।

BPF की उम्मीदवार सेवली महिलारी चुनावी हलफनामे (नॉमिनेशन फॉर्म) में अपनी जो कुल संप‍त्ति का खुलासा किया है वह राशि एक उम्मीदवार की संपत्ति के लिहाज से काफी बड़ी मानी जाती है, जिसके कारण वो अचानक चर्चा में आ गई हैं।

Assam election

Sewli Mahilari के नाम है 37 बैंक अकाउंट और 32 गाडि़या

हलफनामे के अनुसार, महिलारी के 37 बैंक खातों में कुल ₹5.26 करोड़ जमा हैं। उनके वाहन बेड़े में 16 टिपर ट्रक और चार ट्रैक्टर सहित कुल 32 शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹12 करोड़ से अधिक है।

Sewli Mahilari Net Worth: सेवली महिलारी कितने करोड़ की संपति की मालकिन हैं?

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की उम्मीदवार सेवली महिलारी ने असम के कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके चुनावी हलफनामे में ₹54.04 करोड़ की विशाल संपत्ति का खुलासा हुआ, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Sewli Mahilari के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है?

महिलारी के पास चल संपत्ति में ₹12.59 करोड़ की मशीनरी तथा ₹20.03 करोड़ की अचल संपत्ति भी है, जिसमें कृषि भूमि और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। यह दिलचस्प है कि उनके पति, हाग्रामा महिलारी की कुल संपत्ति उनसे काफी कम, मात्र ₹9.17 करोड़ है।

कौन हैं सेवली महिलारी?

सेवली महिलारी बीपीएफ की उम्मीदवार हैं और उन्हें अपनी पार्टी ने कोकराझार से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। वे BPF अध्यक्ष हग्रामा महिलारी की पत्नी हैं, जो बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) के मुख्य कार्यकारी सदस्य और पार्टी के प्रमुख राजनीतिक चेहरे हैं। उनका नामांकन भारी जनसमर्थन के बीच दाखिल हुआ, जिससे पार्टी के भीतर और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता पर ध्यान गया।

Sewli Mahilari से भी अमीर है असम का ये उम्‍मीदवार

हालांकि, संपत्ति के मामले में सेवली महिलारी, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से पीछे हैं। इत्र कारोबारी अजमल ने ₹222.34 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिससे वह सबसे अमीर प्रत्याशी बन गए हैं। अजमल के मुंबई और असम स्थित आठ बैंक खातों में ₹52.43 करोड़ नकद और ₹2.17 करोड़ के वाहन हैं।

असम के सीएम हिमंत सरमा कितने हैं अमीर?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की संयुक्त आय 2021 के ₹17.27 करोड़ से बढ़कर 2026 में ₹35.16 करोड़ हो गई है। मुख्यमंत्री ने हलफनामे में निजी गाड़ी न होने की बात कही, जबकि पत्नी के पास 2018 मॉडल की एक एसयूवी है। उनका वेतन ही आय का एकमात्र स्रोत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+