Pahalgam Attack News: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से की बात, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कर दी बड़ी मांग
Pahalgam Attack News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है।

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तारिक कर्रा से बात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और देश को उनका पूरा साथ देना होगा।
राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पीड़ित परिवारों को न्याय और हमारा पूरा समर्थन मिलना चाहिए।" वहीं कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य" होने के दावों की पोल खुल गई है और अब समय आ गया है कि सरकार इस हमले की जिम्मेदारी ले और सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाए।
कांग्रेस ने सरकार से मांगी जवाबदेही
कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार से जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की जवाबदेही लेने की मांग की थी और कहा था कि केंद्र सरकार को "स्थिति सामान्य है" जैसे खोखले दावे करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए। पार्टी ने इस हमले को मानवता पर कलंक बताते हुए कहा था कि इसका "प्रभावी जवाब" मिलना चाहिए। पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें यूएई और नेपाल के दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने इस हमले को "पिछले कई सालों में नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक" बताया।
देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस कायराना हमले की खबर दिल दहला देने वाली है। उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। सरकार को जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के खोखले दावे करने के बजाय जवाबदेही लेनी चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी बर्बर घटनाएं न हों।" उन्होंने सभी दलों के साथ बैठक करने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications