IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज में मात खाई। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 9 विकेट से हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। एक मैच अभी भी इस सीरीज में बचा हुआ है। टीम इंडिया बैटिंग में बुरी तरह फ्लॉप रही।
चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाया। जिसे इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम की हार के जिम्मेदार पांच प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी
लगातार तीसरे मैच में ओपन करने के लिए आए सूर्यवंशी इस बार भी शॉट चलाकर आउट हो गए। उनको जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया, वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यवंशी इंग्लिश कंडीशंस और उछाल को समझ ही नहीं पाए और आईपीएल की तरह बल्ला चलाते हुए आउट हो गए।
अभिषेक शर्मा
सूर्यवंशी के साथ खेलने के लिए आए अभिषेक शर्मा का हाल भी कुछ वही रहा। वह भी आनन-फानन में शॉट खेलते हुए दिखाए दिए। पावरप्ले में रन बनाने के प्रयास में वह भूल गए कि सूर्यवंशी के रूप में एक झटका पहले से लग चुका है, उनको अपने शॉट सलेक्शन का ध्यान रखना था मगर वह 16 के स्कोर पर चले गए।
ईशान किशन
इस सीरीज में ईशान किशन के बल्ले से रनों की उम्मीद ही रह गई और वह अपनी जिम्मेदारी को निभाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। ईशान किशन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। पिच बैटिंग के लिए मददगार थी, यह बात ब्रूक और सॉल्ट ने अपनी बैटिंग में दिखाई लेकिन किशन नहीं समझ पाए।
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा की बल्लेबाजी में वही ढाक के तीन पात नजर आए। वह बैटिंग करने लिए आज काफी नीचे आए लेकिन रनों का अकाल फिर भी बना रहा। तिलक वर्मा महज 11 रन बनाकर आउट हो गए, सामने खड़े श्रेयस अय्यर देखते रह गए।
शिवम दुबे
धीमी बैटिंग करते हुए शिवम दुबे ने 22 रन जरूर बनाए लेकिन बड़े मैदान पर उनके बल्ले को भी जंग लग गया। शिवम दुबे से शॉट ही नहीं लग पा रहे थे, वह सिर्फ कोशिश करते हुए आउट हो गए और टीम की नैया डूब गई। इस हार के लिए पूरी तरह से फ्लॉप बैटिंग जिम्मेदार रही।













Click it and Unblock the Notifications