IND vs ENG: आईपीएल के शेरों को इंग्लैंड ने दी 14 ओवर में मात, चौथा टी20 जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज चली गई। इंग्लैंड ने 3-0 से विजयी बढ़त हासिल कर ली है और एक मैच बाकी है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी श्रेयस अय्यर की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही।

ओपन करने के लिए आए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को इंग्लिश गेंदबाजों ने कोई मौका नहीं देते हुए रनों के लिए तरसाया और जल्दी आउट करके वापस पवेलियन की राह भी दिखा डाली। सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे, वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके साथी अभिषेक शर्मा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

IND vs ENG

करो या मरो वाले इस मुकाबले में ईशान किशन से उम्मीदें थीं लेकिन वह खरा नहीं उतर पाए। ईशान किशन भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए। एक के बाद एक गिरते विकेटों के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की।

श्रेयस अय्यर के अलावा सब फेल

उनका साथ शिवम दुबे ने कुछ हद तक दिया लेकिन वह 22 और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर चले गए। श्रेयस अय्यर एक छोर पर टिके रहे और अंत तक खड़े रहे। वह 49 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाकर लौटे। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। भारत ने 7 विकेट पर 158 रनों का छोटा स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए आर्चर और टंग ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड के लिए यह स्कोर ऊंट के मुंह में जीरा समान साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के पास डिफेंड करने के लिए कुछ नहीं था। बैटिंग करने के लिए मददगार पिच पर जोस बटलर को 8 रन पर आउट करने के बाद भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।

ब्रूक और सॉल्ट ने इंग्लैंड को जिताया

कप्तान हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने मिलकर टीम इंडिया की ऐसी धुनाई की, जिसे शायद काफी समय तक याद रखा जाएगा। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर फिफ्टी जड़ी और शतकीय भागीदारी के साथ टीम को 9 विकेट से जीत दिलाकर इंग्लैंड को सीरीज जितवा दी। ब्रूक ने 35 गेंदों में 79 रन बनाए, इसमें 8 चौके और 4 छक्के आए, सॉल्ट ने 42 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार सीरीज में हार मिली है, आयरलैंड ने कुछ दिन पहले 2-0 से जीत दर्ज की थी।

IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दोनों मैचों से बाहर
IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दोनों मैचों से बाहर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+