Delhi POCSO Awareness: दिल्ली के हर स्कूल में अब होगी 'गुड टच-बैड टच' की क्लास! CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
Delhi POCSO Awareness Month: दिल्ली सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सभी स्कूलों में अब 'गुड टच और बैड टच' पर जागरूकता सेशन आयोजित करना अनिवार्य होगा।
यह पहल POCSO Awareness Month के तहत शुरू की गई है, जिसका मकसद बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें गलत व्यवहार की पहचान करना सिखाना है। रेखा गुप्ता सरकार ने साफ किया है कि हर स्कूल को बाल सुरक्षा से जुड़े तय नियम लागू करने होंगे और 15 दिनों के भीतर ये कितना पालन हो रहा है, इसकी रिपोर्ट भी जमा करनी होगी।

क्या है POCSO Awareness Month? स्कूलों में क्याबदलेगा?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि पूरे शहर में बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने की पहल है। सीएम रेखा ने कहा इस अभियान में सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि माता-पिता, शिक्षक, दिल्ली पुलिस, जिलाधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी एक्टिव रहेंगे। इसका मकसद यह है कि बच्चों की सुरक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि रोजमर्रा की स्कूली व्यवस्था का हिस्सा बन जाए।
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा,
''दिल्ली का POCSO अवेयरनेस मंथ एक अवेयरनेस ड्राइव से कहीं ज्यादा है। इस जुलाई में, दिल्ली का हर स्कूल गुड टच और बैड टच अवेयरनेस सेशन करेगा, बच्चों की सुरक्षा के जरूरी प्रोटोकॉल लागू करेगा, और 15 दिनों के अंदर कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करेगा। माता-पिता, टीचर, दिल्ली पुलिस, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और आंगनवाड़ी वर्कर के सपोर्ट से, यह बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में एक मूवमेंट है।''
5,633 स्कूलों में बनेगी बाल संरक्षण समिति
सरकार ने बताया कि जुलाई के अंत तक दिल्ली के 5,633 स्कूलों में बाल संरक्षण समितियां (Child Protection Committees) बनाई जाएंगी। साथ ही शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को POCSO Act से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों को सही तरीके से संभाला जा सके और जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।













Click it and Unblock the Notifications