Rajesh Sharma के साथ क्या हुआ था? हैदराबाद में क्यों नहीं हुआ इलाज? कौन जिम्मेदार? AICWA ने पूछे 3 बड़े सवाल

Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड सेलेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले एक्टर राजेश शर्मा इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर है कि एक्टर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास स्टारर फौजी की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं।

राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा
दरअसल एक्टर राजेश शर्मा को सेट पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। फिलहाल उन्हें कोलकाता के ढाकुरिया इलाके के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Rajesh Sharma Health

राजेश शर्मा का इलाज कर रहे डॉक्‍टर ने क्या कहा?

-मनिपाल अस्‍पताल में राजेश शर्मा का ट्रीटमेंट कर रहे डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है कि फिलहाल एक्टर की हेल्थ को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा- राजेश शर्मा डॉक्‍टर्स की टीम की देखरेख में हैं। हालांकि उनकी सेहत खतरे से बाहर नहीं है। असली चिंता इस बात की है कि इन्‍फेक्‍शन के कारण एक्टर के शरीर में खून का थक्का बन रहा है और अगर ये फेफड़ों तक पहुंच जाता है तो जानलेवा भी हो सकता है।

Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे?
Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे?

-डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि एक्‍टर की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन संक्रमण गंभीर है और वह धीरे-धीरे बॉडी में फैल रहा है। वहीं इंफेक्शन की वजह से एक्टर को तेज बुखार, शरीर में सूजन और दर्द, सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हो रही है।

AICWA ने हाई लेवल जांच की मांग की

इस बीच AICWA ने फिल्‍म के सेट पर सुरक्षा और इमरजेंसी मेडिकल सुविधा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने 'फौजी' के सेट पर हुई इस घटना की तुरंत, पारदर्शी और हाई-लेवल जांच करने की मांग की है। न्‍यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी इस मामले में दखल देने की मांग की है ताकि इस घटना की विस्तृत जांच हो सके और पता लग सके ही एक्टर की हालत इतनी कैसे बिगड़ी।

AICWA ने पूछे ये 3 बड़े सवाल

1. AICWA ने पूछा है कि शूटिंग के दौरान ही एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर हो गई थी फिर उन्हें हैदराबाद के किसी बड़े अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया? हालत बिगड़ती देख उन्हें कोलकाता क्यों भेज दिया गया?

2.AICWA ने सवाल उठाया है कि क्या फिल्‍म के सेट पर सही इमरजेंसी मेडिकल सुविधाएं मौजूद थीं?

3. एसोसिएशन ये भी चाहती है कि अधिकारी इस पूरे मामे की बारीकी से जांच करें और पता लगाएं कि क्या प्रोडक्शन टीम ने जरूरी सुरक्षा, साफ-सफाई और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया था?

'राजेश शर्मा के इलाज का खर्च उठाए फौजी के मेकर्स'

-आपको बता दें कि AICWA ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कलाकारों, टेक्नीशियनों और क्रू-मेंबर्स को काम करने के लिए सुरक्षित माहौल दे। यदि कोई लापरवाही साबित होती है, तो इस ओर जवाबदेही तय होनी चाहिए। फिल्म फौजी के प्रोड्यूसर्स राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं और ये पक्का करें कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक सबसे अच्छा मेडिकल इलाज मिले।

-एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कई शूटिंग लोकेशन पर साफ-सफाई, स्वच्छता और इमरजेंसी हेल्थकेयर से जुड़ी चिंताएं बार-बार उठाई गई हैं। उसने ये भी दावा किया है कि कई वर्कर नौकरी खोने के डर से ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करने से हिचकिचाते हैं। यदि कोई लापरवाही साबित होती है, तो इस ओर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

एक्‍टर राजेश शर्मा के साथ क्या हुआ था?

राजेश शर्मा की एक्स वाइफ सुदीपा चटर्जी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियनों से बात कर रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ। तब उन्‍हें ये गंभीर बात नहीं लगी थी लेकिन 6 घंटे बीतने के बाद उनके दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी की शिकायत होने लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+