Aaj Ka Rashifal: मेष की चमकेगी किस्मत, तुला को मिलेगा प्यार, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?
Aaj Ka Rashifal: 10 जुलाई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इस बारे में जानने के लिए दैनिक राशिफल पढ़िए। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल को ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनके प्रभावों के आधार पर तैयार किया जाता है। आइए काशी के पंडित दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि यह दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है?

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?
- Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन आपके लिए नया संदेश लेकर आया है। करियर के लिहाज से शुक्रवार का दिन लकी है, हालांकि सेहत पर आपको मौसमी असर देखने को मिल सकता है इसलिए इसका ध्या न रखे। लव लाइफ भी आपके लिए काफी अच्छी रहेगी, पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा।
- Aaj Ka Vrishabh Rashifal:धन लाभ के संकेत हैं लेकिन निवेश सोच-समझकर करें, मेहमानों का घर में आना जाना हो सकता है, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है तो वहीं किसी खास से भी मुलाकात हो सकती है।
- Aaj Ka Mithun Rashifal: मौसमी असर सेहत पर देखने को मिल सकता है, आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा है, परिवार में सुख शांति तो रहेगी लेकिन अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें। करियर के लिहाज से आज अच्छा दिन है।
- Aaj Ka Kark Rashifal: मां लक्ष्मी की कृपा आज आप पर रहेगी, नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं बिजनेस वालों की बड़ी डील हो सकती है। फैमिली मे भी सुख-शांति बनी रहेगी, हालांकि छोटी-मोटी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
कन्या वाले ना करें बहस, तुला को मिलेगा प्यार-दुलार
- Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह वालों का तो अच्छा टाइम चल रहा है, उन्हें आज नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, बिजनेस वालों के लिए भी दिन सुखद है। समाज में मान सम्मान मिलेगा।
- Aaj Ka Kanya Rashifal: छात्रों के लिए सुखद दिन लेकिन नौकरीवाले थोड़ा संभलकर रहें, ऑफिस में बहस करने से बचें, दिन वैसे मिलाजुला रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
- Aaj Ka Tula Rashifal: बड़े -बुजुर्गों का प्यार और दुलार मिलेगा, किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा लेकिन क्रोध पर रखें काबू वरना अपने नाराज हो सकते हैं। यात्रा का भी योग है।
- Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज बनते-बनते काम बिगड़ सकता है लेकिन परेशान ना हों, जिंदगी मे उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। करियर में वैसे सफलता नजर आ रही है।
करियर में सफलता , चमकेगा भाग्य
- Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु पर बुध मेहरबान हैं, आपके जीवन में किसी नई चीज की शुरूआत होने वाली है, अब वो प्यार या नौकरी कुछ भी हो सकती है। यात्रा के भी योग हैं।
- Aaj Ka Makar Rashifal: आज काम की अधिकता रहेगी इसलिए सेहत का रखें ख्याल, करियर में सफलता नजर आ रही है। जो लोग सिंगल हैं उनकी आज पार्टनर मिल सकता है।
- Aaj Ka Kumbh Rashifal:छात्रों को मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी खोजने वालों को मिल सकती है मनचाही जॉब, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा लेकिन आज खर्चा भी हो सकता है।
- Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन शुभ रहेगा, श्री हरि की कृपा आप पर जमकर बरसेगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, बिजनेस वालों को मिल सकती है बड़ी डील।














Click it and Unblock the Notifications