Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम
Delhi LPG Price: अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और गैस सिलेंडर बुक करन की तैयारी में हैं तो एक बार नई दिल्ली में LPG की कीमतें चेक कर लीजिए। 10 जुलाई 2026 को LPG सिलेंडर की ताजा दाम जारी कर दी गई है।
लेटेस्ट रेट के मुताबिक-राजधानी में घरेलू गैस की कीमतों में कोई बड़ी राहत नहीं मिली, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है। यहां विस्तार से दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम दिए गए हैं।

बता दें कि ईरान अमेरिका में सीजफायर टूटने के बाद एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG-LNG गैस के दाम में भारी बढ़ोतरी का डर बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर तनाव के कारण भारतीय बाजार में लगातार पिछले कई महीनों से घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम में उतारव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
हालांकि, फिलहाल गैस के प्राइस में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। अभी तक देश में LPG गैस के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नई दिल्ली में क्या है आज के LPG रेट?
- घरेलू LPG (14.2 Kg): ₹942.00 (कोई बदलाव नहीं)
- कमर्शियल LPG (19 Kg): ₹2,930.00 (₹183.50 की कमी)
- घरेलू LPG (5 Kg): ₹349.50 (कोई बदलाव नहीं)
- कमर्शियल LPG (47.5 Kg): ₹7,322.00 (₹457.50 की कमी)
घरेलू 14.2 Kg के एक सिलेंडर की कीमत ₹942 है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹183.50 की कटौती से होटल, रेस्तरां के मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कीमतें वैसी बनी हुई हैं।
बुकिंग से पहले कैसे चेक करें ताजा रेट
अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट चेक करें। बताते चलें कि देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के कारण LPGG के दामों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
दरअसल, घरेलू LPG सिलेंडर का उपयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबों, रेस्तरां, कैंटीन और अन्य कमर्शियल संस्थानों में होता है। कमर्शियल गैस के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार ज्यादा तेजी से बदलती हैं। फिलहाल, 10 जुलाई 2026 को दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दामों कोई बदलाव नहीं किया गया है।














Click it and Unblock the Notifications