कौन है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद? लग्जरी गाड़ियों का शौकीन, पाक सेना को रखता है मुट्ठी में!
Pahalgam Attack Mastermind Saifullah Khalid: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट्स पर हुआ आतंकी हमला पूरे देश को दहला गया है। खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर बैसारन घाटी में मंगलवार को जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। ये हमला ना सिर्फ टूरिज्म पर वार था, बल्कि देश की शांति और सुरक्षा को खुली चुनौती थी।
इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट ग्रुप 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है। इस हमले के पीछे सैफुल्लाह खालिद का हाथ होने की बात निकलकर सामने आ रही है।

हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद (Pahalgam Attack Mastermind Saifullah Khalid)
सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे जिस आतंकी का नाम सामने आया है, वह है लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद। इसे सैफुल्लाह कसूरी भी कहा जाता है। यह वही आतंकी है जो भारत में कई बड़े हमलों में शामिल रहा है और हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी, कुछ बड़ा होने के संकेत?
पाकिस्तान में VIP ट्रीटमेंट में रहता है खालिद
सैफुल्लाह की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में सेना के अफसर भी इसके स्वागत में फूल बरसाते हैं। वो हमेशा लग्जरी गाड़ियों से चलता है और उसकी सुरक्षा में भारी हथियारों से लैस आतंकी रहते हैं। वह पाकिस्तानी सेना को भारत के खिलाफ भड़काने में लगा रहता है।
कर्नल ने खुद बुलाया था भाषण देने
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, हमले से ठीक दो महीने पहले वह पाकिस्तान के पंजाब स्थित कंगनपुर में पाक सेना के एक बड़े कैंप में गया था। वहां उसे खुद कर्नल जाहिद जरीन खटक ने बुलाया और उसने वहां मौजूद सैनिकों को भारत के खिलाफ जहरीले भाषण दिए। उसने कहा कि जितने ज्यादा भारतीय सैनिकों को मारोगे, अल्लाह उतना ही इनाम देगा।
2026 तक कश्मीर पर कब्जे की धमकी
एक अन्य कार्यक्रम में सैफुल्लाह ने एलान किया कि 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर को आजाद कराने की पूरी कोशिश करेंगे। ये कार्यक्रम आईएसआई और पाक सेना की मौजूदगी में हुआ, जहां भारी संख्या में हथियारबंद आतंकी मौजूद थे।
एबटाबाद कैंप से निकले हमलावर
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल लश्कर ने एबटाबाद के जंगलों में एक कैंप चलाया था, जिसमें सैकड़ों युवकों को आतंक की ट्रेनिंग दी गई। सैफुल्लाह वहां खुद मौजूद था और उसने भारत में हमले के लिए आतंकियों का चयन किया। इन्हीं में से कई को अब सीमापार घुसपैठ कराई जा रही है।
TRF कैसे बना लश्कर का नया चेहरा?
2019 में जब भारत ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, तब पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने लश्कर और जैश जैसे संगठनों को बचाने के लिए TRF को सामने लाया। गृह मंत्रालय ने भी राज्यसभा में बताया कि TRF, लश्कर का ही एक मुखौटा संगठन है। इस ग्रुप के पास 'हिट स्क्वॉड' और 'फाल्कन स्क्वॉड' जैसे खतरनाक आतंकी मॉड्यूल हैं, जो आने वाले समय में और भी बड़े हमले कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack 2025: अब तक क्या-क्या हुआ? 10 पॉइंट्स में जानिए पहलगाम अटैक से जुड़ा हर अपडेट
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications