Delhi Power Cut: भारी बारिश के बीच दिल्ली में छाएगा अंधेरा, जनकपुरी समेत इन पॉश इलाकों में रहेगा पॉवर कट

Delhi Power Cut: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार, 9 जुलाई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BRPL ने मुंडका, जनकपुरी, नांगलोई व छतरपुर के कई डिवीजनों में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के कारण पॉवर सप्लाई बाधित रहेगी।

यह कटौती सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय पर रहेगी। यहां नीचे विस्तार से चेक करें किन जगहों पर रहेगा पॉवर कट...

delhi-power-cut-today-10-july-2026-check

BSES Maintenance Shutdown: साउथ और वेस्ट दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक मुंडका डिवीजन के जोहर विलेज, नांगलोई एक्सटेंशन और आकाश विहार में नई LTAB सर्किट लाइन बिछाने का काम होगा।

इसके बाद सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मोहन गार्डन के ओम विहार फेज-5, जनकपुरी के दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी, हरि नगर और ब्लॉक V राजौरी गार्डन में नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े काम होंगे।

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल हुआ महंगा! दिल्ली, मुंबई समेत क्या आज आपके शहर में भी बढ़े तेल के दाम?
Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल हुआ महंगा! दिल्ली, मुंबई समेत क्या आज आपके शहर में भी बढ़े तेल के दाम?

इस दौरान छतरपुर डिवीज के मैदान गढ़ी, DLF फार्म्स, सुल्तानपुर, जौनापुर, गड़ाईपुर और राधे मोहन ड्राइव क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और RMU मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

पंजाबी बाग के पश्चिम विहार स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के ब्लॉक B में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक LT ACB मैकेनिज्म फॉल्ट को ठीक करने के लिए बिजली बंद रहेगी।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पालम डिवीजन के पालम विलेज, ब्लॉक J राज नगर-2 और मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव में नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम होगा। इसी समय हौज खास के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, कटवारिया सराय के पॉकेट-B और IIT दिल्ली परिसर में भी तकनीकी कामों के कारण बिजली प्रभावित रहेगी।

टैगोर गार्डन डिवीजन के रघुबीर नगर ब्लॉक B-2 और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के ब्लॉक AE में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नई LTAB सर्किट लाइन बिछाई जाएगी। मोहन गार्डन के विपिन गार्डन (ब्लॉक C) और नवादा क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम होगा


बारिश में आपके घर नहीं आ रही लाइट तो इन हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

बताते चलें की अगर आप BSES के कस्टमर हैं और आपके अपने इलाके में किसी भी शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 19123 पर कॉल कर सकते हैं।

Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश को लेकर IMD का 'रेड अलर्ट', NCR में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश को लेकर IMD का 'रेड अलर्ट', NCR में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+