LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान
LPG e-KYC Not Mandatory for All Consumers: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के ई-KYC को लेकर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ शब्दों में स्थिति स्पष्ट कर दी है। ताजा स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि हर ग्राहक के लिए ई-KYC अनिवार्य नहीं है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) बताया कि आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-KYC कोई नया नियम नहीं है और न ही इसे सभी उपभोक्ताओं पर लागू किया गया है। यह केवल उन लोगों के लिए जरूरी है जिन्होंने अभी तक अपनी पहचान सत्यापित नहीं करवाई है। जिन उपभोक्ताओं का ई-KYC पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है।

क्यों फैला भ्रम?
दरअसल, 15 मार्च को मंत्रालय की एक घोषणा के बाद यह संदेश गया था कि सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कारण कई जगहों पर सिलेंडर की कमी और जमाखोरी की खबरें भी सामने आईं, जिससे स्थिति और ज्यादा उलझ गई।
उज्ज्वला योजना के लिए अलग नियम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। उन्हें साल में एक बार ई-KYC कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया सब्सिडी (DBT) का लाभ जारी रखने के लिए जरूरी है, जो सात रिफिल के बाद अगले सिलेंडरों पर मिलता है।
e-KYC घर बैठे आसान प्रक्रिया क्या है?
e-KYC की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। उपभोक्ता इसे घर बैठे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बिना किसी शुल्क के पूरा कर सकते हैं। यानी अब इसके लिए लंबी कतारों या एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर?
मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी उपभोक्ता का ई-KYC नहीं हुआ है, तब भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी गैस मिलने में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।
सरकार क्यों ई-KYC करवा रही?
सरकार का उद्देश्य ई-KYC के जरिए पारदर्शिता बढ़ाना और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाना है। इससे फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और एलपीजी के दुरुपयोग को भी कम किया जा सकेगा।
-
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
LPG Price Delhi Today: रसोई के बजट पर राहत! दिल्ली में घरेलू LPG की कीमतों में स्थिरता, कितना है आज का रेट? -
Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग -
LPG Price Today: ऑटो एलपीजी के बढ़े दाम, कहां पहुंचा आपके शहर में सिलेंडर का रेट? -
LPG Price Today Delhi: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹2000 पार, जानें कितनी है घरेलू सिलेंडर की ताजा रेट? -
Auto LPG Price Hike: ऑटो LPG के बढ़े दाम, बेंगलुरु की सड़कों पर हाहाकार, क्या है नया रेट? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट -
Bharatgas Connection: बिना एड्रेस प्रूफ मिनटों में मिलेगा LPG, कैसे करें अप्लाई स्पेट-बॉय-स्टेप प्रोसेस? -
LPG Crisis Update: देश में नहीं है गैस की कमी? मीडिल ईस्ट संकट के बीच LPG सप्लाई को लेकर केंद्र का बड़ा दावा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?












Click it and Unblock the Notifications