Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में 2 अप्रैल 2026 को बिजली कटौती होने वाली है। देखो भाई, गर्मी ने दस्तक दे दी है और BSES वालों को अब याद आया है कि उनके ट्रांसफार्मर और तारें पुरानी हो गई हैं। दिल्ली के कई इलाकों में बिजली का 'ब्रेकअप' होने वाला है।
कहीं ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है, तो कहीं बिजली के खंभे ही शिफ्ट किए जा रहे हैं। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो सुबह-सुबह ही पानी भर लेना और मोबाइल फुल चार्ज कर लेना, वरना बाद में पड़ोसी के घर चार्जर लेकर भागना पड़ेगा।

Power Cut Schedule Relesed: कहां और कब बंद रहेगी बिजली? देखें शेड्यूल लिस्ट
सीधी बात ये है कि जून की तपती गर्मी में जब आप 16 डिग्री पर AC चलाओगे, तब ट्रांसफार्मर 'धुआं' न छोड़ दे, इसलिए अभी उसकी सर्विसिंग हो रही है। कहीं पुराने खंभे हटाए जा रहे हैं, तो कहीं तारों को उलझने से बचाने के लिए पेड़ों की टहनियां काटी जा रही हैं।
इन क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:
जनकपुरी (10:00 - 14:00): ब्लॉक C फतेह नगर (ट्रांसफार्मर बदलने के कारण)।
साकेत (11:00 - 13:00): ब्लॉक H और A-1 नेब सराय, सैनिक फार्म, रॉकी एरिया (11KV फीडर की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई)।
नजफगढ़ (11:04 - 14:04): श्याम विहार-1, श्याम कुंज दीनपुर (नेटवर्क अपग्रेडेशन)।
छतरपुर (11:04 - 14:04): छतरपुर एन्क्लेव फेज-1 (मेंटेनेंस कार्य)।
पालम (11:00 - 14:00): राज नगर एक्सटेंशन, सेक्टर 8 द्वारका, डाबड़ी एक्सटेंशन, दशरथपुरी (HVDS मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन)।
वसंत कुंज (11:00 - 12:04): किशनगढ़ गांव, सेक्टर-A वसंत कुंज, घिटोरनी गांव (क्लीनिंग और मेंटेनेंस)।
हौज खास (11:04 - 13:04): ब्लॉक B कटवारिया सराय (LT सर्किट मेंटेनेंस)।
सरिता विहार (11:00 - 16:06): बदरपुर गांव, सैदाबाद, सौरभ विहार, मोलरबंद एक्सटेंशन (प्रिवेंटिव मेंटेनेंस)।
मोहन गार्डन (11:00 - 13:00): ब्लॉक H भगवती गार्डन, नवादा (LT सर्किट मेंटेनेंस)।
मुंडका (11:00 - 14:00): यादव पार्क, कमरुद्दीन नगर (बिजली के खंभे शिफ्ट करने के कारण)।
विकासपुरी (11:00 - 13:00): विकासपुरी फेज-1 (प्रिवेंटिव मेंटेनेंस)।
Delhi में क्यों की जा रही है यह कटौती?
BSES के अनुसार, गर्मियों में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाती है। ऐसे में ट्रांसफार्मर का फटना या केबल में खराबी आना आम बात है। इसे रोकने के लिए कल ये तकनीकी काम किए जाएंगे। साकेत और सैनिक फार्म जैसे इलाकों में बिजली की लाइनों के पास उगे पेड़ों को काटा जाएगा ताकि आंधी आने पर तार न टूटें।
नजफगढ़ और पालम जैसे इलाकों में पुराने सिस्टम को हटाकर नई तकनीक (HVDS) लगाई जा रही है। मुंडका में बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है ताकि ट्रैफिक या निर्माण कार्यों में बाधा न आए।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
बिजली जाने और आने के समय 'वोल्टेज फ्लक्चुएशन' की संभावना रहती है। ऐसे में अपने टीवी, फ्रिज और एसी को अनप्लग कर दें या स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। जिन इलाकों में 3 से 4 घंटे की कटौती है, वहां सुबह ही पानी की मोटर चलाकर टंकी भर लें।जिन लोगों का 'वर्क फ्रॉम होम' चल रहा है वो मोबाइल और लैपटॉप पहले ही चार्ज रखें।












Click it and Unblock the Notifications