LPG Price Today: ऑटो एलपीजी के बढ़े दाम, कहां पहुंचा आपके शहर में सिलेंडर का रेट?

LPG Price Today : ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भारत और दुनिया भर में LPG की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं तो वहीं 2 अप्रैल को बेंगलुरु में ऑटो LPG की कीमतों में 11.78 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद से अब ऑटो LPG गैस की कीमत 89.52 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कि पहले 77.74 रुपये प्रति लीटर थी।

हालांकि 3 अप्रैल यानी की शुक्रवार को गैस के सिलेंडर में कोई फर्क नहीं पड़ा है जिसकी वजह से कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। मालूम हो कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ था।

LPG Price Today

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

LPG Crisis Update: देश में LPG की कमी नहीं- सुजाता शर्मा

देश में LPG सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी सुजाता शर्मा ने साफ कहा है कि' अब तक, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के परिणामस्वरूप भारत के LPG उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश अपनी LPG का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है, और इसका अधिकांश हिस्सा हStrait of Hormuz से आता है।

प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति

उन्होंने कहा कि 'सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक आपूर्ति निर्बाध रूप से पहुंचती रहे। वर्तमान में देश में लगभग एक लाख खुदरा आउटलेट संचालित हो रहे हैं, और इनमें से अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अधीन हैं। प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है, और इन खुदरा आउटलेट्स में से किसी पर भी आपूर्ति में किसी तरह की कमी (dry-out) की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+