Breaking News Live Today: ऑरेंज अलर्ट के बाद तिरुवनंतपुरम की स्कूल-कॉलेजों की 4 अक्टूबर को छुट्टी

Breaking News Live Updates : दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के अंदर 31 मरीजों की जान चली गई। जिसमें 12 नवजात बच्चे भी शामिल हैं और इस मामले पर अब राजनीति भी गर्मा गई है।

Breaking News Live Updates

तो वहीं पश्चिम बंगाल में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, सरकार ने सात जिलों में चेतावनी जारी की है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 03, 2023, 9:34 PM IST

प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार

न्यूजक्लिक पर छापेमारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि , "स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में आज की गई तलाशी, जब्ती और हिरासत के संबंध में अब तक दो आरोपियों, प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है, 9 महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है और डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त/एकत्रित किया गया है।"
Oct 03, 2023, 8:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम में 4 अक्टूबर को छुट्टी

केरल: भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट के कारण तिरुवनंतपुरम जिले में कॉलेजों और केंद्रीय विद्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थानों में 4 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Oct 03, 2023, 7:15 PM IST

पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट, तीन लोग घायल

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Oct 03, 2023, 5:16 PM IST

'न्यूज़क्लिक' का ऑफिस सील

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस आज यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Oct 03, 2023, 4:33 PM IST

नेपाल में इमारतों को नुकसान

नेपाल में 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद बझांग जिले की कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
Oct 03, 2023, 3:45 PM IST

ऑफिस से बाहर आए स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली में भूकंप के झटके के बाद लोगों में दहशत फैल गई। खुद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मीटिंग छोड़ ऑफिस के बाहर आ गए। उनके साथ मंत्रालय के कर्मचारी निर्माण भवन में अपने ऑफिस से बाहर निकले।
Oct 03, 2023, 3:23 PM IST

उत्तर भारत में भूकंप से दहशत

उत्तर प्रदेश: उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लखनऊ में लोग अपनी इमारतों से बाहर निकल आये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में आज दोपहर 2:51 बजे रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।
Oct 03, 2023, 3:22 PM IST

उत्तराखंड में आया भूकंप

उत्तराखंड के खटीमा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Oct 03, 2023, 3:21 PM IST

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 75 से है।
Oct 03, 2023, 3:20 PM IST

नेपाल में भूकंप

नेपाल में आज दोपहर 2:25 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Oct 03, 2023, 1:56 PM IST

पिछड़ों के ठेकेदार नहीं हैं नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी

पिछड़ों के ठेकेदार नहीं हैं नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी
Oct 03, 2023, 12:47 PM IST

भूकंप के झटके महसूस किए गए

हरियाणा में 24 घंटे में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
Oct 03, 2023, 12:35 PM IST
गुजरात

सूरत के बॉम्बे मार्केट में आग लगी

सूरत के बॉम्बे मार्केट में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Oct 03, 2023, 12:34 PM IST

NIA कोर्ट पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह

मालेगांव 2008 विस्फोट मामले में CrPC 313 के बयान के लिए आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, समीर कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी NIA कोर्ट पहुंचे।
Oct 03, 2023, 12:30 PM IST
छत्तीसगढ़

जगदलपुर पहुंचे PM मोदी ने दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार (3 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर दौरे पर हैं।
Oct 03, 2023, 12:23 PM IST

हर जिला,हर गांव विकसित हो-पीएम मोदी

विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश,हर जिला,हर गांव विकसित हो-पीएम मोदी
Oct 03, 2023, 12:22 PM IST
पंजाब

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में सेवा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में सेवा की।
Oct 03, 2023, 12:16 PM IST
छत्तीसगढ़

PM ने किया 26,000 करोड़ रु की परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
Oct 03, 2023, 11:50 AM IST
तेलंगाना

दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर के बस्तर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Oct 03, 2023, 11:22 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल लेकर गई है

पत्रकार उर्मिलेश और सत्यम तिवारी के वकील स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंच गए हैं जबकि पत्रकार अभिसार शर्मा को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल लेकर गई है।
Oct 03, 2023, 11:21 AM IST

वकील गौरव यादव का बड़ा बयान

उर्मिलेश की पत्नी ने मुझे बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है- वकील गौरव यादव
Oct 03, 2023, 11:19 AM IST

बिहार जाति जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई

बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
Oct 03, 2023, 11:13 AM IST

बिहार जातिगत जनगणना का मामला SC पहुंचा

बिहार जातिगत जनगणना का मामला SC पहुंचा, 6 अक्टूबर को होगी सुनवाई।
Oct 03, 2023, 10:20 AM IST

"सनातन कुछ नहीं है'

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि, "सनातन कुछ नहीं है। 'सनातन है तो जाति है, जाति ही शाश्वत है, सनातन कुछ नहीं है।
Oct 03, 2023, 10:18 AM IST
महाराष्ट्र

न स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है...

नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 24 मरीजों की मृत्यु पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सासंद संजय राउत ने कहा कि 'ना स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है और न ही डॉक्टर काम कर रहे हैं, किसी का नियंत्रण नहीं है। '
Oct 03, 2023, 10:14 AM IST

भारत ने कनाडा को 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

टूट सकता है कनाडा के साथ डिप्लोमेटिक संबंध, भारत ने 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा, बिगड़े हालात।
Oct 03, 2023, 10:10 AM IST

40 राजनयिकों को वापस आना होगा

भारत ने कनाडा से अपने 40 से अधिक राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा है, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक 40 राजनयिकों को वापस आना होगा।
Oct 03, 2023, 10:05 AM IST

भारत ने कनाडा से राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा

भारत ने कनाडा से अपने 40 से अधिक राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा है, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 100 अक्टूबर तक लगभग 40 राजनयिकों को वापस आना होगा।
Oct 03, 2023, 9:40 AM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी।
Oct 03, 2023, 9:37 AM IST
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद हत्याकांड पर कोर्ट में सुनवाई आज

अतीक अहमद हत्याकांड पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इससे पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हत्याकांड की जांच में राज्य पुलिस की ओर से कुछ भी गलत नही हुआ।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+