महाराष्ट्र के नांदेड़ अस्पताल में 24 की मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे हत्या बताया

महाराष्ट्र में जिस तरह से सरकारी अस्पताल में 24 से अधिक मौत हुई हैं उसके बाद विपक्ष ने एकनाथ शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना को हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से लापरवाही के चलते हत्या है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में नांदेड़ स्थित शंकराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज में 12 नवजात समेत 24 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जोकि इस घटना की जांच करेगी।

priyanka chaturvedi

एनसीपी नेता शरद पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा यह घटना सरकारी तंत्र की विफलता को उजागर करती है, साथ ही मरीजों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रतिक्रिया का आह्वान करती है। यह घटना पूरी तरह से चौंकाने वाली है। आरोप है कि दवा की किल्लत के चलते यह घटना हुई है।

शरद पवार ने कालवा अस्पताल की घटना को याद करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले भी इसी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी, जब 18 लोगों की एक ही रात में कालवा अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया था, जिसकी वजह से दोबारा इस तरह का हादसा हुआ है। यह सरकारी व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

एनसीपी ने शिंदे सरकार से अपील की है कि वह इस घटना को लेकर तत्काल कदम उठाए और भविष्य में ऐसी घटना फिर ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कहा कि नांदेड़़ महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है। मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसा नहीं है। भाजपा की नजर में गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+