Delhi ka Mausam: दिल्ली में रात में होने लगी ठंडी, जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather Updates: दिल्ली के मौसम में अब परिवर्तन देखने के मिल रहा है। मानसून पूरी तरह से यहां से विदा हो चुका है, जिसके बाद देश की राजधानी का मौसम शुष्क हो गया है। दिन में तो आकाश साफ है और चटक धूप देखने को मिल रही है लेकिन रात के तापमान में अब गिरावट नजर आ रही है।

सोमवार रात को यहां के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में अब इसी तरह की गिरावट आने वाले दिनों में देखी जाएगी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री
फिलहाल मौसम रात में हल्का ठंडा हो रहा है लेकिन अभी दिन के तापमान में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से कम हुआ है। हालांकि इसकी रोक-थाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) यहां लागू है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 124 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 131 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 137 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 128 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -119 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 119 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं बंगाल में बरसात की वजह से बाढ़ की स्थिति दिख रही है और इसी वजह से यहां के सात जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
लक्षद्वीप में भी हल्की बरसात हो सकती है
तो नहीं तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी हल्की बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications