PM Modi Jagdalpur पहुंचकर दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य को 26 हजार करोड़ की दी सौगात
PM Modi Jagdalpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ पहुंचने पर जगदलपुर के बस्तर स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी यहां से दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लिया।
दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना करने के बाद कुछ ही देर में जगदलपुर सभा स्थल पहुंचेंगे। जगदलपुर से राज्य में 26,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

छत्तीसगढ़ को नगरनार प्लांट की सौगात मिली है। इससे यहां के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन इस कार्यक्रम में न तो सीएम भूपेश बघेल पहुंचे न उपमुख्यमंत्री सीएम सिंहदेव। कांग्रेस के लोगों की यही आदत है।
पीएम मोदी ने जगदलपुर में कहा नगरनार प्लांट से 50 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। ताड़ोकी को रेल लाइन से जोड़ा गया। इससे खेती किसानी वन उत्पाद को लाने में आसानी होगी। इस इलाके के लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी। पीएम मोदी 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है।
पीएम नरेंद्र मोदी बोले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 5 सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है।
पीएम मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है। तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications