छत्तीसगढ़ के दौरे पर पीएम मोदी आज देंगे 26000 करोड़ रुपए की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएमडीसी लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयत्र का लोकार्पण करेंगे, साथ ही भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में पीएम मोदी का पिछले ढाई महीनों में यह चौथी यात्रा है। दरअसल इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी वजह से प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को बस्तर बंद का आह्वान किया है। पीएम मोदी का कार्यक्रम में आज सुबह 11 बजे से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में होगा।
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमे नगरनार का एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का संयत्र भी शामिल है। यह संयंत्र 23800 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस ग्रीनफील्ड परियोजना में उच्च गुणवत्ता का इस्पात निर्मित होगा।
छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी ने अंतागढ़ से ताड़ोकी के बीच रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पीएम जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच रेल लाइन का भी लोकार्पण करेंगे।
साथ ही पीएम सूरजपुर रेल लाइन को डबल लाइन बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। जगदलपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास किया जाएगा, जिसकी आधारशिला आज पीएम मोदी रखेंगे। वहीं ताड़ोगी-रायपुर डेमू रेल सेवा को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
छत्तीसगढ़ के बाद पीएम मोदी तेलंगाना जाएंगे और 800 मेगावाट के सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को देश को सौंपेंगे। यह तेलंगाना को कम दरों पर ऊर्जा मुहैया कराने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा। यह देश का सबसे अधिक पर्यावरण के अनुरूप प्लांट है।












Click it and Unblock the Notifications