Live: पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने तेलंगाना की 32 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Breaking News Live Updates : आज कृतज्ञ राष्ट्र अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस गांधी जयंती के रूप में मना रहा है तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्मतिथि पर याद कर रहा है।

 Live Updates

जबकि दूसरी ओर दिल्ली में पाश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा फंड की मांग को लेकर टीएमसी आज शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है, तो वहीं देशभर में कई जगहों पर आज बरसात हो सकती है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 02, 2023, 9:54 PM IST

जनसेना के प्रत्याशी घोषित

पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
Oct 02, 2023, 9:53 PM IST

बस में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र: नवी मुंबई इलाके में ऐरोली सेक्टर-8 के पास एक बस में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Oct 02, 2023, 8:38 PM IST

खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन

ब्रिटेन: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उच्चायोग के आसपास ब्रिटिश सुरक्षा बल मौजूद है।
Oct 02, 2023, 7:35 PM IST

बंगाल में भी आया भूकंप

असम के अलावा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
Oct 02, 2023, 6:40 PM IST

असम में 5.3 तीव्रता का भूकंप

असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप करीब शाम करीब 6:15 बजे आया।
Oct 02, 2023, 6:08 PM IST

लंदन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन

ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उच्चायोग में ब्रिटिश सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी। प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग के विपरीत दिशा तक ही सीमित कर दिया गया है।
Oct 02, 2023, 2:42 PM IST
मध्य प्रदेश

'हम तो हमेशा से इसके पक्षधर है'

बिहार सरकार द्वारा जातीगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'हम तो हमेशा से इसके पक्षधर है।'
Oct 02, 2023, 1:55 PM IST
बिहार

जाति आधारित सर्वे को रिलीज किया

बीजेपी की अनेकों साजिशों, कानूनी अड़चनों और तमाम षड्यंत्र के बावजूद आज बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे को रिलीज किया।
Oct 02, 2023, 1:49 PM IST
बिहार

9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी...

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
Oct 02, 2023, 1:30 PM IST
बिहार

बिहार में हुई जातीय गणना की रिपोर्ट जारी

बिहार के कितने ब्राह्मण, कितने ओबीसी...आ गई पूरी लिस्ट, जातीय जनगणना के आंकड़े जारी।
Oct 02, 2023, 1:22 PM IST
बिहार

36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा...

बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं,जिसमें '36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है।
Oct 02, 2023, 1:18 PM IST
बिहार

'यादव- 14%, राजपूत- 3.45'

यादव- 14%, राजपूत- 3.45': बिहार सरकार ने जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए।
Oct 02, 2023, 1:16 PM IST
बिहार

जातीय जनगणना की रिपोर्ट

बिहार सरकार ने जारी की जातीय जनगणना की रिपोर्ट।
Oct 02, 2023, 12:48 PM IST
राजस्थान

CM गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'CM अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। '
Oct 02, 2023, 11:34 AM IST
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Opinion Poll: कांग्रेस की वापसी या खिलेगा कमल?

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
Oct 02, 2023, 11:31 AM IST
बिहार

जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा है कि वह भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
Oct 02, 2023, 10:41 AM IST
उत्तर प्रदेश

छह लोगों की हत्या से कांप उठा देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया में छह लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी है। इस घटना से आमजन में आक्रोश है।
Oct 02, 2023, 10:26 AM IST

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जाएंगे, जहां दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
Oct 02, 2023, 10:25 AM IST

देवरिया के जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।
Oct 02, 2023, 10:06 AM IST
उत्तर प्रदेश

बापू ने देश को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया...

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आज़ादी के आंदोलन में बापू ने देश को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया था वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
Oct 02, 2023, 10:04 AM IST
उत्तर प्रदेश

बापू ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा....

बापू ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा की जो अलख जलाई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाने का काम किया है- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
Oct 02, 2023, 9:23 AM IST

मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज

NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पकड़ा।
Oct 02, 2023, 9:22 AM IST
उत्तराखंड

स्वच्छ भारत बनाने के लिए कई अभियान...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बापू के सपनों को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत बनाने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं।
Oct 02, 2023, 8:27 AM IST

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया।
Oct 02, 2023, 8:24 AM IST
दिल्ली

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी पुष्पांजलि

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
Oct 02, 2023, 8:23 AM IST
दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Oct 02, 2023, 7:56 AM IST
दिल्ली

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Oct 02, 2023, 7:55 AM IST
दिल्ली

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पुष्पांजलि अर्पित की

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
Oct 02, 2023, 7:54 AM IST
दिल्ली

लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
Oct 02, 2023, 7:44 AM IST

'जय जवान, जय किसान'

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि- लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर स्मरण। उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।'
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+