Deoria News: दो मासूम सहित 6 लोगों की हत्या से देवरिया में सनसनी, फोर्स तैनात
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में छह लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी है। इस घटना से आमजन में आक्रोश है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। छह लोगों में एक जिला पंचायत सदस्य सहित दो मासूम शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चारो तरफ चीख पुकार मची है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि अचानक से हुई घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। आपसी विवाद में पहले जिला पंचायत सदस्य की हत्या की गयी उसके बाद आक्रोश में इतनी बड़ी घटना हो गयी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications