Gandhi Jayanti Wishs 2023: 'साबरमती के संत...', इन खास संदेशों के जरिए भेजें गांधी जयंती की बधाई

Gandhi Jayanti Wishs 2023: सबके प्रिय महात्मा गांधी का जन्मदिवस पूरे भारत में 2 अक्टूबर को बड़ी ही श्रद्धा के साथ 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है जबकि दुनियाभर में इसे 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Gandhi Jayanti Wishs

बापू ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था, उनके अनमोल विचार हर इंसान को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। महात्मा गांधी एक विचार और विश्वास का नाम है, जिनके बताए गए रास्ते पर चलकर इंसान को केवल सुख और संतोष की प्राप्ति होती है। इस दिन को आप और खास बना सकते हैं सुंदर और अच्छे संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ प्यारे संदेश, जिन्हें आप 2 अक्टूबर को खास तौर पर लोगों को भेजकर इस दिन को और सुंदर बना सकते हैं।

पढ़ें खूबसूरत और अच्छे संदेश

  • 'रघुपति राघव राजा राम...' गांधी जयंती की शुभकामनाएं. आइए उस व्यक्ति का सम्मान करें जिसमे सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
  • मैं तुम्हें हिंसा नहीं सिखा सकता, क्योंकि मैं स्वयं इसमें विश्वास नहीं करता। मैं तुम्हें केवल यह सिखा सकता हूं कि अपने जीवन की कीमत पर भी किसी के सामने अपना सिर मत झुकाओ।" - महात्मा गांधी
  • बापू हर भारतीय के दिल में रहते हैं, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
  • आइए गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को याद करें और उनके द्वारा हमारे लिए बनाए गए मार्ग पर चलते रहें।
  • 'साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'.... गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
  • 'दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल'... गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
  • गांधी जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... आइए हम सभी के लिए बापू द्वारा बताई बातों का अनुसरण करके भारत को एक विकसित और समृद्ध देश बनाने का प्रयास करें।
  • तुम मेरे मन को कभी कैद नहीं करोगे, महात्मा गांधी ने कहा था, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
  • खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका खुद को दूसरों की सेवा में खो देना है - महात्मा गांधी, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
  • मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने की साधना, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+