Caste Census Data: बिहार सरकार ने जारी की जातिगत गणना रिपोर्ट, आंकड़ों में देखें किसकी कितनी आबादी
Bihar Caste Census Data News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार गर्म है। चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए जातीगत गणना के आंकड़े पेश कर दिए हैं। चुनावी माहौल में यह नीतीश सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है।
बिहार की नीतीश सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के बाद प्रदेश की सियासी समीकरण बदलने के आसार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सियासी चाल के बाद राजनीतिक दलों को अपनी सियासी रणनीति को बदलने पर मंथन करना पड़ सकता है।

बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह (प्रभार, मुख्य सचिव) ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश में हुए जातीय गणना के आंकड़े जारी किए। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में हिंदू समुदाय की आबादी 81.99 फीसदी है। वहीं 17.07 फीसदी मुस्लिम समुदाय की आबादी है।
बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसद, यादव समुदाय की आबादी 14 फीसद, ब्रहाण समुदाय की आबादी 3.66 फीसद, राजपूत समुदाय की आबादी 3.45 फीसद, मुसहर समुदाय की आबादी 3 फीसद, कुर्मी समुदाय की आबादी 2.87 फीसद और भूमिहार समुदाय की आबादी 2.86 फीसदी है।
प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 फिसदी है, वहीं 19 फीसदी से थोड़ी ज़्यादा अनुसूचित जाति की आबादी है। अनुसूचित जनजाति की 1.68 फीसदी आबादी बताई गई है। प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश की कुल आबादी 13 करोड़ से ज़्यादा है। आंकड़ों की बात की जाए तो जाति आधारित गणना में जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हज़ार 310 है।












Click it and Unblock the Notifications