Chhattisgarh Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार? कांग्रेस की वापसी या खिलेगा कमल?

Chhattisgarh Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसके लिए अभी से ही सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि उसकी राज्य में शानदार वापसी होगी तो भाजपा को पूरी आशा है कि इस बार राज्य में कमल खिलेगा और जनता उसे ही चुनेगी।

Chhattisgarh Opinion Poll

फिलहाल सरकार तो उसी की बनेगी जिसे जनता का साथ मिलेगा। इसी बीच आईएनएस पोलस्ट्रेट सर्वे ने जनता के इस वक्त के मूड के बारे में पता लगाया। सर्वे रिपोर्ट का रिजल्ट तो कांग्रेस के पक्ष में है और रिपोर्ट में बीजेपी को करारा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 62 सीटें-सर्वे रिपोर्ट

दरअसल सर्वे के मुताबिक 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 62 सीटें और भाजपा को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं। मालूम हो कि सरकार बनाने का मैजिक नंबर 46 है, यानी कि कांग्रेस बहुमत से बहुत आगे और बीजेपी मैजिक नंबर से काफी पीछे हैं।

2018 में मिली थी भाजपा को करारी हार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बुरी तरह से हारी थी। 15 सालों तक सत्ता में काबिज रही भाजपा को इस चुनाव में केवल 15 सीटें ही मिल सकी थीं, जबकि कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की सीटों पर ज्यादा फर्क यहां देखने को नहीं मिल रहा है।

जानिए छत्तीसगढ़ के बारे में खास बातें

आपको बता दें कि अपनी गौरवशाली इतिहास के मशहूर छत्तीसगढ़ भारत का 26वां राज्य है, जो कि 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था। पहले ये एमपी का पार्ट था, ये गौंड राजाओं का गढ़ था, जिनके 36 गढ थे इसी वजह से इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। इस राज्य के इतिहास पर अगर गौर फरमाएंगे तो आप पाएंगे कि यहां कि मिट्टी पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का काफी प्रभाव रहा है।

रायपुर, बिलासपुर और बस्तर तीन संभाग

इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के तीन संभाग रायपुर, बिलासपुर और बस्तर आते हैं। इसकी राजधानी रायपुर हैं और इसके जिलों की संख्या 33 है, हालांकि जब ये बना था तब इसमें केवल 16 जिले आते थे। इसके पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे, जिनका निधन 29 मई 2020 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

अब तक राज्य में तीन सीएम

उनके बाद साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह राज्य के दूसरे सीएम बने थे, उन्होंने लगातार तीन बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया लेकिन साल 2018 में उन्हें नाकामी हाथ लगी और कांग्रेस के भूपेश बघेल राज्य के तीसरे सीएम बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+