पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, राजघाट-विजय घाट पर दी पुष्पांजलि

आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा, गांधी जयंती के विशेष मौके पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षा हमे आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है और हमारे पथ को आलोकित करती रहती है।

महात्मा गांधी का प्रभाव पूरी दुनिया पर है, उन्होंने पूरी मानवजाति एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने सर्वत्र एकता और सद्भाव का जो सपना देखा वह हर युवा को इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करे।

narendra modi

इसके साथ ही पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा, लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं, उनकी सादगी, देश के लिए प्रेम, समर्पण, जय जवान, जय किसान का आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

Recommended Video

    पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, राजघाट-विजय घाट पर दी पुष्पांजलि

    भारत की प्रगति के लिए वह प्रतिबद्ध थे, मुश्किल समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम हमेशा मजबूत भारत के उनके सपने को साकार करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह विजय घाट पहुंचे और यहां पर उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले पीएम मोदी राजघाट पहुंचे और यहां पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी राजघाट पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किया। बता दें कि गांधी जयंती से पहले 1 अक्टूबर को पीएम मोदी ने देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से इसके लिए आह्वान किया था। पीएम मोदी ने खुद फिटनेस ट्रेनर अंकित बयनपुरिया के साथ श्रमदान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+