राजस्थान में जज की करतूत पर बोले कुमार विश्वास- ऐसा उपचार करें कि ऐसे हर लाट साहब के लिए नज़ीर बने
नई दिल्ली, 02 नवंबर। राजस्थान में एक बड़ा ही संजीदा मामला सामने आया है। प्रदेश के भरतपुर में एसीबी कोर्ट के न्यायाधी पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जज पर लगे इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर निंदा जज की निंदा कर रहे हैं। वहीं कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास भी इस घटना की पर आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने जज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ट्वीट लिखा कि 'इनका (आरोपी जज का) ऐसा उपचार करें कि हर लाट साहब के लिए नजीर बने।

नाबालिग लड़की के साथ जज ने किया कथित यौन शोषण
पहले बता दें ये केस राजस्थान के भरतपुर की है। 14 साल की नाबालिग लड़की ने जज के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नाबालिग की मां ने जज और अन्य दो लोगों के खिलाफ शिकायत लिखवाई है। जिसके बाद पुलिस ने जज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट प्रशासन ने आरोपी न्यायिक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा वहीं, कथित तौर पर यहां के डिप्टी एसपी को सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उन पर मामले में धमकाने के आरोप लगा है।

और जलवा ये कि मी-लार्ड एंटी करप्शन जज हैं
कवि कुमार विश्वास ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'और जलवा ये कि मी-लार्ड एंटी करप्शन जज हैं। राजस्थान सरकार इनका ऐसा उपचार करिए कि न्याय को नौकर समझने वाले ऐसे हर लाट साहब के लिए नज़ीर बने। ये अकेले नहीं हैं, हमारे दिए पद की शक्ति को निजी अहंकार में बदलने वाले अनेक लॉर्ड हैं। 2.5 करोड़ केस पेंडिग हैं और न्याय इस सब में व्यस्त है।'शादी ना करने के कारण बहुत 'अकेला' है सलमान खान, महेश मांजरेकर ने बयां किया एक्टर की तन्हाई का दर्द

लोगों ने कवि की पोस्ट पर दी ये प्रतिक्रिया
कुमार विश्वास की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक और इंटरनेट यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'अरे साहब, ऐसी कोई सलाह BJP शासित सरकार को भी दे देते...वैसे बता दूं, ये सरकार ऐसा कुछ उपचार नहीं करने वाली। वहीं दूसरे ने लिखा भैया ऐसले के लिए गाँव में पुराने ज़माने में #खूँटा गाड़ सज़ा होती थी वही मिलनी चाहिए । पेड़ पर उल्टा लटका के नीचे खूँटा गाड़ दो ... बस
और जलवा ये कि मीलार्ड एंटी करप्शन जज हैं🤬👞 राज० सरकार @RajCMO इनका ऐसा उपचार करिए कि न्याय को नौकर समझने वाले ऐसे हर लाट साहब के लिए नज़ीर बने।ये अकेले नहीं हैं हमारे दिए पद की शक्ति को निजी अहंकार में बदलने वाले अनेक लॉर्ड हैं।2.5 Cr केस पेंडिग हैं और न्याय इस सब में व्यस्त है https://t.co/EwkpNKhTrL
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 1, 2021
इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति ऐसे कुकर्मों में लिप्त हैं
कुमार विश्वास की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा - 'ऐसी बहुत सारी बिल्लियां और बिलौटे हमारे देश में दूध की रखवाली के लिए व्यवस्था में तैनात हैं, जिनके संरक्षण में व्यवस्था स्वयं लाचार हो रही है।' एक महिला यूजर ने प्रतिक्रिया में लिखा - 'दुःख तो इसी बात का है कि इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति ऐसे कुकर्मों में लिप्त हैं। इनपर समय रहते कोई एक्शन हो तो पीड़ित पक्ष को संतुष्टि मिले।'












Click it and Unblock the Notifications