शादी ना करने के कारण बहुत 'अकेला' है सलमान खान, महेश मांजरेकर ने बयां किया एक्टर की तन्हाई का दर्द
नई दिल्ली,02 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मोस्ट बैचलर मैन हैं। उनकी डेटिंग लाइफ और वो कब शादी के बंधन में बंधेंगे, यह सवाल उनके प्रशंसकों के मन में लंबे समय से है। यह सिर्फ उनके प्रशंसक नहीं हैं जो उनके लिए चिंतित हैं बल्कि उनके घर वाले और उनके करीबी लोग भी सलमान खान के लिए परेशान हैं। हालांकि अभिनेता सलमान खान ने शादी के सवालों पर लंबे समय से चुप्पी साध ली है। वहीं उनकी आने वाली फिल्म एंटीम: द फाइनल ट्रुथ के निर्देशक महेश मांजरेकर ने सलमान खान के अकेलेपन का दर्द दर्द बयां किया है।

सलमान खान बहुत 'अकेला' हैं
महेश मांजरेकर ने कहा सलमान खान बहुत 'अकेला' है। हाल ही में एक साक्षात्कार में महेश मांजरेकर ने कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि शादी ना करने के कारण वो बहुत अकेले हैं। मैं चाहता हूं कि उनका दर्द बांटने के लिए कोई उनका साथी बने और मैं उनके बेटे को देखना चाहता हूं।

महेश मांजरेकर बोले- वो इतना तन्हा है कि उसे....
महेश मांजरेकर ने कहा, मैं उनसे वो सारी बात कर सकता हूं, जो बाकी लोग उनसे बात नहीं कर सकते । मैं हमेशा महसूस करता हूं और उससे भी कहता हूं, 'सलमान, तू शादी नहीं करता ये मेरे को खलता है।' मैं सच में चाहता हूं कि तुम जल्द शादी कर लो... मांजरेकर ने कहा कल मैं सलमान के बेटे को देखना चाहता हूं। वो आधा समय वह मेरी बात को इग्नोर कर देता है लेकिन मुझे वास्तव में लगता है कि उसे किसी के पास वापस आने की जरूरत है।

बेहद खुश दिखाते हैं पर अंदर से अकेले हैं
महेश मांजरेकर जो सलमान को भाई मानते हैं, उन्होंने ऐक्टर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और कहा कि उन्हें लगता है सलमान को शादी कर लेनी चाहिए। बाहर से भले ही वह खुद को बेहद खुश दिखाते हैं पर अंदर से अकेले हैं। सलमान बाहर से खुशहाल दिखने के बावजूद वो अकेला है। उन्होंने कहा कभी-कभी मुझे लगता है कि वह अकेला है लेकिन वो खुद को अकेला दिखाए उसकी ऐसी कोई इच्छा नहीं रहती हैं।

घर में सोफे पर पड़े रहते हैं सलमान खान, एसी भी नहीं चलाते
महेश मांजरेकर ने सलमान खान की लाइफ स्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा आपने देखा होगा कि सलमान कहां रहते हैं वो एक बेडरूम का फ्लैट है। आधा समय जब मैं जब उनके घर जाता हूं, तो वह ड्राइंग-रूम में सोफे पर लेटे होते हैं। उन्होंने कहा कभी-कभी लगता है कि आदमी के पीछे इतनी सफलता है। लेकिन असल में इस सफलता के पीछे जो आदमी है वो एकदम टिपिकल मध्यमवर्गीय आदमी है।' महेश मांजरेकर ने बताया कि सलमान के घर जाकर उन्हें गर्मी लगती है। वह एसी बंद करके पड़े रहते हैं। कई बार मैं एसी चलाता हूं।

ऐसे इंसान की जरूरत है जिसके साथ वह अपना सुख-दुख बांट सकें
महेश मांजरेकर ने यह भी कहा कि अभिनेता जिन लोगों के करीब हैं, वे उनके अच्छे दोस्त हैं जो उनसे प्यार करते हैं लेकिन उनकी अपनी पर्सनल लाइफ है। सलमान किसके पास जाएं? उनके भाई अरबाज और सोहेल की अपनी जिंदगी है।" मुझे लगता है सलमान को लाइफ पार्टनर की जरूरत है। एक ऐसे इंसान की जरूरत है जिसके साथ वह अपना सुख-दुख बांट सकें।

शाहरुख खान के बर्थडे के पहले सलमान ने रिलीज किया ये गाना
बता दें सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म भाई का बर्थडे का एक नया गाना रिलीज किया। चूंकि यह गाना 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज किया गया था, प्रशंसकों को आश्चर्य हो रहा था कि शाहरुख के प्रति अपनी चाहत व्यक्त करने का क्या यह सलमान का तरीका है। मालूम हो सलमान खान ही वो दोस्त थे जो शाहरुख खान के बेटे के अरेस्ट होने के बाद एक्टर के साथ खड़े थे।शाहरुख ने कहा था मेरा परिवार मुसीबत में होगा तो तुम मेरे साथ खड़े रहोगे, क्या सलमान ने निभाया वादा? Video












Click it and Unblock the Notifications