Kal Ka Mausam: 27 January को दिल्ली-UP में ठंड से कयामत? IMD का बड़ा Alert, कहां-कहां बारिश-बर्फबारी?
Kal Ka Mausam, 27 January 2026: उत्तर भारत में ठंड अब चरम पर पहुंच गई है। 27 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान और बिहार तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक, तेज हवाओं और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
गणतंत्र दिवस के ठीक बाद यह बदलाव लोगों के लिए चुनौती बन सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 27 जनवरी को बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी? आइए जानते हैं कल का पूरा मौसम अपडेट, राज्यवार हाल और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान...

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं
दिल्ली में 27 जनवरी को आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। शाम और रात तक भी बारिश के छिटपुट दौर संभव हैं।
- अधिकतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 8-10 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6-3 डिग्री अधिक)
- हवा की दिशा: सुबह दक्षिण-पूर्व, दोपहर से पूर्व
- आर्द्रता: 55-80% तक
नोएडा (Noida Weather), गाजियाबाद (Ghaziabad Weather)और गुरुग्राम में भी यही हाल रहेगा। तेज हवाओं और बारिश से एयर-शो या यात्रा प्रभावित हो सकती है। IMD ने विजिबिलिटी कम होने और उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है।
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी को व्यापक बारिश-वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में 27 और 28 जनवरी को मौसम बिगड़ेगा। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभव है। प्रभावित जिले:-
- पश्चिमी यूपी: मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर
- पूर्वी यूपी: लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती
न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन 29 जनवरी से फिर 2-4 डिग्री की गिरावट शुरू हो सकती है। तराई जिलों में 26-27 जनवरी की सुबह घना कोहरा रहेगा।
Bihar Weather Updates: बिहार को 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश
बिहार में 28 जनवरी को गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29-31 जनवरी को घना कोहरा छाने की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Rajasthan Weather News: राजस्थान में हल्की बारिश और शीतलहर
पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि संभव है। शेखावाटी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। 28-30 जनवरी को घना कोहरा रहेगा।
Himachal Pradesh Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश
हिमाचल में 27 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से भारी बर्फबारी और बारिश होगी। गरज-चमक और तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटे) की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 29-31 जनवरी को शीत लहर और घना कोहरा रहेगा।
सलाह: सतर्क रहें, अपडेट्स फॉलो करें
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, कोहरे में सावधानी बरतें।
- बारिश वाले इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचें।
- यात्रा करते समय मौसम अपडेट्स चेक करें।
- पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं।
27 जनवरी को उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश से कयामत मच सकती है। IMD के अलर्ट को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम? -
Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ? -
Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट -
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications