Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ?

Rajasthan Scorpio Diesel Stunt Video: एक तरफ ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध ने वैश्विक तेल आपूर्ति को खतरे में डाल दिया है। ऐसे में भारत सरकार लगातार देशवासियों को ईंधन संकट के प्रति जागरूक कर रही है और पैनिक बाइंग से बचने की अपील कर रही है। लेकिन इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है जिसने सबको सन्न कर दिया है।

दरअसल, ये मामला राजस्थान के सिरोही जिले का है। सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने की अंधी दौड़ में एक युवकों ने सुरक्षा और कानून दोनों की धज्जियां उड़ा दीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पेट्रोल पंप जैसे अति-संवेदनशील इलाके में अपनी स्कॉर्पियो (Scorpio) गाड़ी को पानी के बजाय सीधे डीजल से नहला रहा है। ज्वलनशील पदार्थ का ऐसा प्रदर्शन न केवल बर्बादी है, बल्कि एक छोटी सी चिंगारी पूरे इलाके को श्मशान बना सकती थी।

Rajasthan Scorpio Diesel Stunt Video

SP के निर्देश पर कड़ा एक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सिरोही के पुलिस अधीक्षक (SP) पुष्पेंद्र सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत पालड़ी एम थाना पुलिस को आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए।

  • पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन: पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान छीबा गांव निवासी महिपाल सिंह और उसके साथी के रूप में की।
  • गिरफ्तारी: पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उन्हें शांति भंग करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • गाड़ी जब्त: रील में टशन दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि उनका इरादा कोई अपराध करना नहीं था, बल्कि वे सिर्फ सोशल मीडिया पर 'स्वैग' दिखाना चाहते थे। उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि लाइक्स बटोरने का यह स्टंट उन्हें सीधे हवालात पहुंचा देगा। सिरोही पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए युवाओं को सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना या फिर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल और ज्वलनशील पदार्थों का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+