16 साल अनशन करने वाली इरोम शर्मिला ने बनाई राजनीतिक पार्टी

इंफाल। आयरन लेडी कही जाने वाली इरोम शर्मिला ने राजनीति में आने के का फैसला तो पहले ही कर लिया था, अब उन्होंने अपनी एक क्षेत्रीय पार्टी भी बना ली है। मंगलवार को उन्होंने अपनी इस राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है।

irom

16 साल तक अनशन करने वाली इरोम ने अपनी पार्टी का नाम पीपल्स रिसर्जन्स एंड जस्टिस अलायंस रखा है। इस नई पार्टी का ऐलान उन्होंने मणिपुर की राजधानी इंफाल में की है।

आपको बता दें कि अगस्त में उन्होंने अपना 16 साल लंबा अनशन खत्म किया था, जिसके बाद उन्होंने मणिपुर विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया था। इरोम ने कहा था कि वह अपनी मांगों को पूरा करन के लिए मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।

इरोम की मांग है कि मणिपुर से अफस्पा हटा लेना चाहिए। अपनी इसी मांग को लेकर उन्होंने 16 साल तक अनशन भी किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली।

इरोम अफस्पा को इसलिए हटवाना चाहती हैं क्योंकि इंफाल के मालोम में असम राइफल्स के जवानों के हाथों 10 लोग मारे गए थे, जिसके बाद इरोम ने अनशन शुरू कर दिया था, लेकिन अब वह राजनीति में आकर अपनी मांग पूरी करवाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+