IPL ने फिर कराई PSL की बेइज्जती, पाकिस्तान को धोखा देकर KKR में दिग्गज की एंट्री, वर्ल्ड कप में मचाई थी तबाही
IPL 2026 Blessing Muzarabani: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी गेंदबाजी को और अधिक धारदार बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) को आगामी सीजन के लिए साइन किया है। ब्लेसिंग मुजरबानी से टीम को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल (IPL 2026 Blessing Muzarabani)
मुजरबानी को बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव को देखते हुए, बीसीसीआई (BCCI) के निर्देशों पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था। उनके स्थान पर एक ऐसे गेंदबाज की तलाश थी जो पावरप्ले और डेथ ओवरों में समान रूप से प्रभावी हो।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किया था कमाल
मुजरबानी ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां वे अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने मात्र 6 मैचों में 13 विकेट चटकाकर वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी थी। 6 फीट 8 इंच लंबे मुजरबानी अपनी अतिरिक्त उछाल और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं।
केकेआर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मुजरबानी की लंबाई और गेंद को हिट करने की क्षमता हमारी टीम की गेंदबाजी में नई गहराई जोड़ेगी। उनके पास 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
पिछले साल आरसीबी का थे हिस्सा
यह दिलचस्प है कि मुजरबानी पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। उन्हें लुंगी एनगिडी के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, आरसीबी के खिताबी सफर के दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब केकेआर के साथ वे अपनी प्रतिभा को मैदान पर साबित करने के लिए उत्सुक होंगे।












Click it and Unblock the Notifications