Mumbai Pune Missing Link: मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का काम पूरा, 182 मीटर की ऊंचाई पर गाड़ियां भरेंगी फर्राटा
Mumbai Pune Missing Link: महाराष्ट्र के लिए बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धि सामने आई है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा Mumbai-Pune Expressway का 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग पूरा हो गया है। इस परियोजना में बने पुल के दोनों हिस्सों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य के अंतिम चरण तक पहुंचने की पुष्टि हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह परियोजना इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद खास है। इसके पूरा होने के बाद मुंबई और पुणे के बीच की दूरी करीब 6 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही यात्रियों को यात्रा समय में लगभग 25 से 30 मिनट की बचत होगी। पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई लगभग 13.3 किलोमीटर है।

Mumbai Pune Missing Link: वर्ल्ड क्लास लेवल का प्रोजेक्ट
- इस प्रोजेक्ट में टाइगर वैली के ऊपर 650 मीटर लंबा केबल-स्टेड ब्रिज बनाया गया है। इस पुल के पाइलॉन की ऊंचाई करीब 182 मीटर है, जो लगभग 60 मंजिला इमारत के बराबर मानी जा रही है।
- इतनी ऊंचाई पर वाहन चलना इस परियोजना को देश के सबसे अनोखे सड़क प्रोजेक्ट्स में शामिल करता है।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स ने ड्रोन वीडियो साझा करते हुए बताया कि 12 मार्च को पुल के दोनों सिरों को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया। वीडियो में इस विशाल संरचना का अंतिम कनेक्शन साफ दिखाई देता है।
Missing Link Project: 6,695 करोड़ रुपये की लागत से तैयार
इस परियोजना का निर्माण महाराष्ट्र स्टेट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके निर्माण पर लगभग 6,695 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में दो प्रमुख सुरंगें भी बनाई गई हैं। इनमें से एक सुरंग करीब 8.9 किलोमीटर लंबी है, जो देश की सबसे लंबी और चौड़ी सड़क सुरंगों में गिनी जाती है। यह नया मार्ग खोपोली एग्जिट से कुसगांव (लोनावला) तक के घुमावदार और जोखिम भरे खंडाला घाट सेक्शन को बाईपास करेगा।
PM Modi कर सकते हैं प्रोजेक्ट का उद्घाटन
इससे घाट क्षेत्र में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं, भूस्खलन और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर उन हालात में, जब घाट सेक्शन में किसी हादसे के कारण लंबे समय तक जाम लग जाता है। जानकारी के मुताबिक परियोजना का करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और संभावना जताई जा रही है कि इसका उद्घाटन महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई 2026 को किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications