Uttarakhand Budget 2026: बजट पास, देर रात 12:30 बजे तक चला सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानिए क्यों रहा खास
Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण के भराड़ीसेंण में आयोजित बजट सत्र शुक्रवार को देर रात 12:30 बजे तक चला। इस दौरान धामी सरकार ने एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया। इसके बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
9 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के दौरान कुल 41 घंटे 10 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान सदन में 4 अध्यादेश और 12 विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिन्हें पारित किया गया।

साथ ही पांच सरकारी संकल्प भी सदन में लाए गए। सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा भी की गई। विपक्ष ने भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था और आबकारी के मुद्दों पर जमकर सरकार को घेरा। साथ ही बजट में शिक्षा, पुलिस, आबकारी समेत कई विभागों के बजट में कटौती के प्रस्ताव भी रखे, लेकिन सदन ने बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। बजट सत्र पहले ही दिन से हंगामेदार रहा।
कई बार पक्ष विपक्ष के विधायक, मंत्री आपस में भिड़ते हुए नजर आए। इसके अलावा कई बार हंसी और हल्के फुल्के माहौल में भी सत्र में माहौल बदला हुआ भी नजर आया। इस बार पहले ही दिन 9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 111703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह पहला मौका है जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया था। इसके अलावा पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पेश किया गया। इस तरह से ये सत्र ऐतिहासिक बन गया।
सदन में पास हुए 4 अध्यादेश
- उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनिमन और सेवा शर्त) संशोधन अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश 2026
12 विधेयक
- उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) (संशोधन) विधेयक 2026
- उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
- समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993) (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक, 2026
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026












Click it and Unblock the Notifications