कोर्ट से राहत के बाद अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, CM भगवंत मान भी रहे साथ
Arvind Kejriwal News: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब पहुंचे और परिवार के साथ अमृतसर स्थित श्री सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहे।
दरबार साहिब में अरदास के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने के लिए यहां आकर मत्था टेका है। उनके मुताबिक आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए और साजिश के तहत उन्हें जेल तक भेजा गया था। उन्होंने कहा कि अदालत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए साफ कहा कि इतने भी सबूत नहीं हैं कि मुकदमा चलाया जा सके।

केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु की कृपा से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार हरिमंदिर साहिब आकर आशीर्वाद ले चुके हैं। अब जब अदालत से राहत मिली है और सम्मान वापस मिला है, तो वह अपने परिवार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ धन्यवाद देने यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि वाहेगुरु ने उन्हें जनता की सेवा की जिम्मेदारी दी है और आगे भी वह इसी रास्ते पर चलते हुए लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
पंजाब सरकार के कामों का भी किया जिक्र
केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। लोगों के आशीर्वाद की वजह से ही आम लोग भी बड़े काम कर पाते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में कई काम बाकी हैं और सरकार का लक्ष्य राज्य को अगले स्तर पर ले जाना है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के कई उद्योगपति निवेश की संभावनाएं तलाशने पंजाब आएंगे।
सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी हरिमंदिर साहिब की यात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि परिवार और भगवंत मान के साथ दरबार साहिब में मत्था टेककर वाहेगुरु का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि उन पर और उनकी पार्टी के कई नेताओं पर लगाए गए आरोप अदालत ने खारिज कर दिए हैं। यह सच की जीत है और यह सब वाहेगुरु की कृपा से संभव हुआ है।
सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मौके पर अदालत के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए हैं और अदालत ने साफ कहा कि इन मामलों में मुकदमा चलाने लायक सबूत भी नहीं हैं।
मान ने कहा कि सच की जीत के बाद उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर अरदास की है। उन्होंने पंजाब की तरक्की और राज्य के लोगों की भलाई के लिए भी प्रार्थना की।
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के लगभग चार साल पूरे होने वाले हैं और विधानसभा में हाल ही में लोकहित से जुड़ा बजट पेश किया गया है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाना है।
किसानों और सिंचाई को लेकर भी बोले मान
भगवंत मान ने कहा कि राज्य में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में किसानों की आत्महत्या के मामलों में कमी आई है क्योंकि अब खेतों तक सिंचाई का पानी ज्यादा पहुंच रहा है।
उनके मुताबिक मार्च 2022 में जहां केवल 21 प्रतिशत खेतों तक पानी पहुंचता था, वहीं अब यह आंकड़ा 75 से 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है और किसानों को दिन में बिजली मिल रही है।
निवेश बढ़ाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 मार्च से इन्वेस्ट पंजाब समिट शुरू हो रही है, जो 15 मार्च तक चलेगी। इसमें भारत के अलावा जापान, कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के निवेशक भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि कई विदेशी और भारतीय कंपनियां पंजाब में फैक्ट्री लगाने में रुचि दिखा रही हैं। 20 मार्च को टाटा स्टील के नए प्लांट का उद्घाटन भी होने जा रहा है, जिसे देश के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications