2024 Top Trending IAS IPS: मोनिका रानी, टीना डाबी या सौम्या झा...यहां जानें धूम मचाने वाले अफसर कौन?
2024 Top Trending IAS IPS: देश की राजनीति के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस महकमे भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर IAS और IPS अफसरों के फैसले और उनकी कार्यशैली देशभर में सुर्खियां बटोरती हैं। 2024 भी ऐसे कई अफसरों के नाम रहा, जिन्होंने अपने काम और कार्यकुशलता से लोगों का ध्यान खींचा।
आइए, 2025 की शुरुआत में जानते हैं उन अफसरों के बारे में जिन्होंने बीते साल सुर्खियां बटोरीं। इनमें महिला अधिकारियों का विशेष दबदबा देखा गया। ये अधिकारी न केवल प्रशासनिक तंत्र को मजबूती देते हैं, बल्कि अपने काम से प्रेरणा भी देते हैं। आइए जानते हैं धूम मचाने वाले IAS-IPS कौन?

1. IPS वितुल कुमार (IPS Vitul Kumar)
केंद्र सरकार ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक नियुक्त किया है। इन्होंने, अनीश दयाल सिंह की जगह ली। इससे पहले, वितुल कुमार CRPF निदेशालय में एडीजी ऑपरेशन्स के पद पर कार्यरत थे। सितंबर 2024 में उन्हें विशेष महानिदेशक बनाया गया था और अब उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- बैच: 1993
- पदोन्नति: सितंबर 2024 में विशेष महानिदेशक से महानिदेशक।
- सम्मान: प्रधानमंत्री पुलिस पदक (2009), डीजी प्रशस्ति डिस्क (2016, 2018), राष्ट्रपति पुलिस पदक (2021)।
- योगदान: सीआरपीएफ के ऑपरेशन्स में कुशल नेतृत्व।
2. IAS विजय किरण आनंद (IAS Vijay Kiran Anand)
प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारियों का भार विजय किरण आनंद को सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में प्रयागराज को एक नया जिला घोषित किया गया है, जिसमें चार तहसीलें और 67 गांव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद विजय किरण आनंद को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से प्रमोशन देकर सचिव पद पर तैनात किया गया है। इसके चलते विजय किरण आनंद सुर्खियों में छाए हुए हैं।

- बैच: 2009।
- जन्म: बेंगलुरु।
- खासियत: ऐतिहासिक आयोजन में प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन।
3. IAS मोनिका रानी (IAS Monika Rani)
बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाकर जिले में आदमखोर भेड़ियों से लोगों को बचाया। जिले में 8 लोगों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था। इसके अलावा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हिंसक बवाल को भी उन्होंने बखूबी संभाला।

- बैच: 2010।
- जन्म: 1982, गुरुग्राम।
- उपलब्धि: संकट के समय में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता।
4. IPS वृंदा शुक्ला (IPS Vrinda Shukla)
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बहराइच में हुई हिंसा को नियंत्रित करने वाली 'लेडी सिंघम' के नाम से सुर्खिंयां बटोरी। बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने सामुदायिक तनाव के दौरान अपनी मुस्तैदी और सख्त एक्शन से हालात पर काबू पाया।

- बैच: 2014।
- खास बात: 2019 में IPS अंकुर अग्रवाल से शादी। दोनों की स्कूली शिक्षा साथ हुई थी और बाद में IPS में शामिल होने का निर्णय लिया।
5. IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई (IPS Krishna Kumar Bishnoi)
संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कुशलता से नियंत्रित किया। हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव हुआ, लेकिन प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को काबू में किया। इस दौरान एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
यह पहली बार नहीं था, जब बिश्नोई ऐसी विकट परिस्थिति का सामना करने मैदान में उतरे हों। इससे पहले भी, कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो (मेरठ) की कोठी पर बुलडोजर, योगेश भदौड़ा (मेरठ) और सुशील मूंछ (मुजफ्फरनगर) की संपत्तियों की जब्ती जैसे कई कामों को सफलतापूर्वक निभाया है। माफियाओं के लिए खौफ का दूसरा नाम ही 'IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई' है।

- बैच: 2018, यूपी कैडर।
- जन्म: 1994, बाड़मेर, राजस्थान।
- खास उपलब्धि: कुख्यात माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई।
- विशेषता: बिना कोचिंग के सेल्फ-स्टडी से UPSC परीक्षा पास की।
6. IAS राजेंद्र पैंसिया (IAS Rajendra Pensiya)
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल जिले संभल की 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर बवाल हो गया। सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पथराव, आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आईं। संभल का मोर्चा संभालने IAS डीएम राजेंद्र पैंसिया मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
- बैच: 2015।
- जन्म: 1983, श्रीकरणपुर, राजस्थान।
- उपलब्धि: सीमावर्ती कस्बे से IAS तक का सफर।
- खास बात: BDO-SDO फिर IAS बने।
7. IAS सौम्या झा (IAS Saumya Jha)
राजस्थान के टोंक जिले में उपचुनाव के दौरान एसडीएम पर हुए हमले की घटना सुर्खियों में रही। जब निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारा गया। घटना से जिले के साथ ही कलेक्टर सौम्या झा का नाम भी चर्चाओं में आया। यह वहीं आईएएस सौम्या हैं, जिन्होंने अपने डीएम पति अक्षय गोदारा (DM Akshay Godara) के लिए हिमाचल से राजस्थान अपना कैडर बदला लिया था। राजस्थान के प्रशासनिक क्षेत्र में दो जिलों के डीएम पति-पत्नी, IAS सौम्या झा और IAS अक्षय गोदारा की जोड़ी चर्चा का केंद्र बनी रही।

- बैच: 2017।
- खास बात: हिमाचल से राजस्थान कैडर में ट्रांसफर।
- व्यक्तिगत जीवन: पति अक्षय गोदारा, बूंदी जिले के डीएम।
8. IAS टीना डाबी (IAS Tina Dabi)
बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी, जो प्रशासनिक कार्यालय के बाहर आत्मदाह की घटना के कारण चर्चा में रहीं। आत्मदाह की कोशिश ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। दिन दहाड़े एक युवक ने आलाधिकारियों के नाक के नीचे खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, उसे वक्त रहते रोक लिया गया। इसके साथ ही, टीना डाबी अन्य व्यक्तिगत कारणों से भी सुर्खियों में छाई रहीं।
- बैच: 2016।
- विशेषता: कठिन परिस्थितियों में भी कुशलता से स्थिति को संभाला।
महिला अधिकारियों का दबदबा
2024 में महिला अधिकारियों ने संकट के समय अपने नेतृत्व और साहस से समाज में नई मिसाल कायम की। चाहे वह वृंदा शुक्ला का हिंसा को नियंत्रित करना हो, या मोनिका रानी का 'ऑपरेशन भेड़िया'। इनकी उपलब्धियां प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें- IAS Officers Promote: UP में 95 IAS अफसरों का प्रमोशन, महाकुंभ के DM विजय किरण बने सचिव, किन-किन का बढ़ा कद?












Click it and Unblock the Notifications