IAS Saumya Love Story: राजस्थान के IAS कपल! एक टोंक की तो दूसरा बूंदी का DM, मसूरी की ट्रेंनिग में दिया दिल?
IAS Saumya Jha IAS Akshay Godara Love Story: 'राजस्थान का लखनऊ' के नाम से पहचान बनाने वाला जिला टोंक इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। देवली उनियारा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने वाली घटना ने टोंक को और चर्चा में ला दिया है। इसी के साथ ही जिले की कलेक्टर सौम्या झा का नाम भी उछला।
यह वहीं IAS Saumya Jha हैं, जिन्होंने अपने डीएम पति अक्षय गोदारा (DM Akshay Godara) के लिए हिमाचल से राजस्थान अपना कैडर बदला लिया था। राजस्थान के प्रशासनिक क्षेत्र में इन दिनों दो जिलों के डीएम पति-पत्नी, IAS सौम्या झा और IAS अक्षय गोदारा की जोड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

दोनों की कहानी न केवल उनकी प्रशासनिक सफलता बल्कि उनकी आपसी समझ और करियर के प्रति सम्मान को भी दर्शाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दोनों की शादी के पीछे कोई लव स्टोरी है? क्या ट्रेनिंग के दौरान या उससे दिल दे बैठे थे? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं सबकुछ?
कौन हैं IAS सौम्या झा और IAS अक्षय गोदारा? (Who is IAS Saumya Jha IAS Akshay Godara)
IAS सौम्या झा: मध्य प्रदेश की बेटी, राजस्थान की डीएम
- मूल निवासी: मध्य प्रदेश।
- शिक्षा: मेडिकल बैकग्राउंड से आने वाली सौम्या ने यूपीएससी की तैयारी कर 2016 में पहले प्रयास में 58वीं रैंक हासिल की।
- कैडर: 2017 बैच की अधिकारी और हिमाचल प्रदेश कैडर से शुरुआत की। 2019 में राजस्थान कैडर में ट्रांसफर। वर्तमान में राजस्थान के टोंक जिले की डीएम हैं।
IAS अक्षय गोदारा: राजस्थान का गौरव (IAS Akshay Godara Bundi DM)
- मूल निवासी: राजस्थान।
- शिक्षा: दूसरे प्रयास में 40वीं रैंक के साथ 2017 बैच के आईएएस बने।
- कैडर: राजस्थान कैडर। वर्तमान में राजस्थान के बूंदी जिले के डीएम हैं।
मसूरी से शुरू हुआ सफर
दोनों का प्रशासनिक सफर मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से शुरू हुआ। 2017 बैच के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण के दौरान दोनों का एक-दूसरे से परिचय हुआ। हालांकि, इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि दोनों की लव मैरिज हुई है। लेकिन, दोनों का करियर एक दूसरे से ऐसे जुड़ा है, जो प्रेम विवाह की ओर पूरा इंगित करता है।
ये भी पढ़ें- IAS Saumya Jha कौन हैं? नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' का बयां किया सच, अब IAS Tina Dabi से क्यों हो रही तुलना?
शादी और कैडर बदलने की कहानी (IAS Saumya Jha Cadre Change)
सौम्या झा और अक्षय गोदारा ने ट्रेनिंग पूरी करने और अपने-अपने कैडर में योगदान देने के बाद, दोनों ने शादी की। शादी के दो साल बाद, सौम्या ने अपने करियर को अक्षय के करीब लाने के लिए हिमाचल से राजस्थान अपना कैडर बदल लिया। यह कदम यह दर्शाता है कि दोनों ने न केवल अपने करियर बल्कि निजी जीवन को भी सामंजस्यपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।
DM कपल का प्रशासनिक सफर (DM Couple Administrative Journey)
सौम्या झा:
- वर्तमान में टोंक की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (जनवरी 2024 से)।
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आरजीएवीपी (2023-2024)।
- संयुक्त सचिव, गृह विभाग, जयपुर (2021-2023)।
- सहायक सचिव, आर्थिक मामले विभाग, भारत सरकार (2019)।
अक्षय गोदारा:
- वर्तमान में बूंदी के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (जनवरी 2024 से)।
- संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग, जयपुर (2023)।
- अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त (2021-2023)।
- सहायक सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार (2019)।
DM कपल के बीच केवल 2 घंटे की दूरी
सौम्या और अक्षय का कार्यक्षेत्र एक-दूसरे से सिर्फ 113 किलोमीटर दूर है। टोंक से बूंदी तक का सफर मात्र 1 घंटा 57 मिनट। दोनों के पास एक-दूसरे के करीब होने का सुखद अवसर है, जिससे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना रहता है।
टोंक और बूंदी: दो ऐतिहासिक जिले
टोंक (सौम्या झा):
- राजस्थान का यह जिला अपनी रानी हवेलियों, मीठे खरबूजे, और बड़ी मस्जिद के लिए प्रसिद्ध है।
- सौम्या झा यहां प्रशासनिक सुधारों के लिए जानी जा रही हैं।
बूंदी (अक्षय गोदारा):
- इसे "छोटी काशी" कहा जाता है। यह कई मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों का घर है।
- अक्षय गोदारा यहां अपनी कड़ी प्रशासनिक पकड़ के लिए चर्चा में हैं।
प्रेरणा देने वाली IAS सौम्या और अक्षय की कहानी
IAS सौम्या और अक्षय की कहानी यह दिखाती है कि एक-दूसरे का समर्थन और सामंजस्यपूर्ण प्रयास कैसे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को संतुलित बना सकता है। यह जोड़ी न केवल प्रशासनिक क्षेत्र में बल्कि रिश्तों के प्रबंधन में भी आदर्श मानी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं IAS सौम्या के पति? जिनके लिए हिमाचल से राजस्थान बदला था कैडर, टोंक में DM के रूप में बटोरी सुर्खियां
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications