Mahakumbh 2025: कौन हैं योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद IAS विजय आनंद? हर बार कुंभ की संभालते हैं कमान
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को सौंपी गई है।
इनके नेतृत्व में कुंभ मेले के लिए प्रयागराज को एक नया जिला घोषित किया गया है, जिसमें चार तहसीलें और 67 गांव शामिल हैं। यह आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। आइए आपको रूबरू कराते हैं कौन हैं IAS विजय आनंद...

कौन हैं विजय किरण आनंद?
विजय किरण आनंद 2009 बैच के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी हैं, जिनका जन्म बेंगलुरु में हुआ था। उनकी कार्यशैली और क्षमता ने उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौका दिया है।
शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि:
- शिक्षा: विजय किरण आनंद ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई की है।
- प्रारंभिक पोस्टिंग: उनकी पहली पोस्टिंग बागपत में एसडीएम के रूप में हुई थी।
प्रमुख पद:
- डीएम, शाहजहांपुर
- डीएम, वाराणसी
- डीएम, गोरखपुर
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक
खास उपलब्धियां:
शाहजहांपुर में मानवता की मिसाल:
मात्र 12 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने एक दर्द से तड़पती लड़की को खून देकर उसकी जान बचाई थी। इस घटना ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना दिलाई।
कुंभ मेले का अनुभव:
खास बात यह है कि 2017 में माघ मेला अधिकारी रहे। 2019 में अर्द्ध कुंभ(जिसे योगी जी ने कुंभ घोषित किया) मेला अधिकारी रहे। शायद यही कारण है कि कोरोना काल के बाद हो रहे इस बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 के लिए भी विजय किरण आनंद को ही चुना गया है। योगी सरकार ने जुलाई 2024 में उन्हें महाकुंभ का मेलाधिकारी नियुक्त किया। उनकी देखरेख में मेले की तैयारियों को नई ऊर्जा मिली है।
महाकुंभ के लिए प्रयागराज बना नया जिला
योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र को एक अलग जिला घोषित किया है। यह नया जिला 67 गांवों और परेड क्षेत्र को मिलाकर बनाया गया है। इसमें शामिल तहसीलें हैं...
- सदर
- सोरांव
- फूलपुर
- करछना
महाकुंभ के लिए क्या हो रही है खास तैयारी?
महाकुंभ 2025 को अभूतपूर्व बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं...
- नए बुनियादी ढांचे का विकास:सड़कों, घाटों, और पुलों का निर्माण तेज गति से हो रहा है।
- सुरक्षा प्रबंधन: डिजिटल निगरानी और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- पर्यावरण संरक्षण: गंगा और यमुना की सफाई के साथ प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- आवास व्यवस्था: लाखों श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी और अन्य आवासीय सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Prayagraj: '4 महीने के लिए यूपी में बना नया जिला', जानिए प्रयागराज से जुड़ी 10 खास बातें
क्यों खास हैं विजय किरण आनंद?
- विजय किरण आनंद का संगठनात्मक कौशल और तेज निर्णय क्षमता उन्हें खास बनाती है।
- योगी आदित्यनाथ के प्रशासन में उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।
- कठिन परिस्थितियों में काम करने की उनकी काबिलियत ने उन्हें मुख्यमंत्री का भरोसेमंद अधिकारी बना दिया है।
- महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन का नेतृत्व करना उनके अनुभव और विशेषज्ञता का प्रमाण है।
महाकुंभ 2025 का महत्व
महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। यह हर 12 साल में प्रयागराज में आयोजित होता है। इसके खास होने के पीछे एक अहम वजह 'कोरोना काल' से मुक्ति भी माना जा रहा है। 2019 के बाद आए कोरोना काल के दौरान अर्द्ध कुंभ का आयोजन भी न हो सका। ऐसे में इस बार का महाकुंभ विशाल और अहम माना जा रहा है।
- आगमन की संख्या: महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
- धार्मिक महत्व: यह आयोजन गंगा, यमुना, और सरस्वती के संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: क्या है महाकुंभ की कहानी? हर 12 साल के बाद ही क्यों लगता है कुंभ मेला?












Click it and Unblock the Notifications