Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Officers Promote: UP में 95 IAS अफसरों का प्रमोशन, महाकुंभ के DM विजय किरण बने सचिव, किन-किन का बढ़ा कद?

IAS Officers Promote: नए साल और क्रिसमस पर्व पर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 95 IAS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इसमें, 2012 बैच के 23 IAS को सलेक्शन ग्रेड और 2009 बैच के 18 IAS अफसरों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव पद पर प्रमोशन मिला है।

इनमें लखनऊ डीएम से लेकर महाकुंभ के डीएम विजय किरण आनंद तक का नाम शामिल है। यह प्रमोशन न केवल अफसरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं, किन अधिकारियों को प्रमोशन मिला और इसका असर...

IAS Officers Promote

प्रमोशन पाने वाले बड़े नाम

  • विजय किरण आनंद: महाकुंभ मेले के डीएम विजय किरण आनंद को सचिव पद पर प्रमोशन मिला।
  • सौरभ बाबू और मनीष चौहान: इन दोनों को प्रमुख सचिव के रूप में प्रमोट किया गया।
  • सूर्यपाल गंगवार (लखनऊ DM): यह जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव स्तर पर प्रमोट हुए।
  • अनुराग यादव: प्रमुख सचिव पद पर पहुंचे, जो सपा नेता अंबिका चौधरी के भांजे हैं।

प्रमोशन का वर्गीकरण

  • सचिव स्तर पर प्रमोशन:38 अधिकारियों को सचिव स्तर पर प्रमोट किया गया। इनमें लखनऊ और कानपुर के डीएम जैसे महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
  • सलेक्शन ग्रेड: 2012 बैच के 23 अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड दिया गया। इनमें रवीश गुप्ता, नेहा प्रकाश, अंकित अग्रवाल, और जसजीत कौर जैसे नाम शामिल हैं।
  • प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन: 2000 बैच के 5 वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रमोट हुए। इनमें सौरभ बाबू, मनीष चौहान, अनुराग यादव, रणवीर प्रसाद जैसे अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासनिक बदलाव के संकेत

इन प्रमोशनों के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद है। 12 जिलों के DM बदल सकते हैं। जनवरी 2025 के अंत तक कई विभागों में मंडलायुक्त और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। प्रमोशन के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों के बैचवार नाम

2009 बैच के 18 IAS: जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव पद पर प्रमोट

लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार, नितिन बंसल, विजय किरण आनंद, माला श्रीवास्तव, अनुज झा, डॉ. रुपेश कुमार, माला श्रीवास्तव, मासूम अली सरवर, भानुचंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, संगीता सिंह, शुभ्रा सक्सेना, अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह। इनके साथ ही ब्रजेश नारायण सिंह, राकेश कुमार मिश्र, रमाकांत पांडेय, आनंद कुमार सिंह, राजेश कुमार, मार्कण्डेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, अखिलेश कुमार मिश्र, हीरालाल, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय को भी मिला।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: कौन हैं योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद IAS विजय आनंद? हर बार कुंभ की संभालते हैं कमान

सलेक्शन ग्रेड पर प्रमोशन

  • 2010 बैच: भवानी सिंह खंगारोत।
  • 2011 बैच : संजय सिंह, देवेंद्र कुमार पांडेय।
  • 2012 बैच: नेहा प्रकाश, प्रवीण कुमार लक्षकार, उज्ज्वल कुमार, रवीश गुप्ता, अंकित कुमार अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, जसजीत कौर, सी.इंदुमति, अरुण कुमार (द्वितीय), संजीव सिंह, अभिषेक सिंह, टी.के. शिबू, संजय कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार (प्रथम), राधेश्याम, उमेश मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, मंगला प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय और प्रवीण मिश्र को प्रमोट किया गया। साथ ही अमित सिंह बंसल, ए. दिनेश कुमार, शिवप्रसाद, रेणु तिवारी, शेष मणि पांडेय, राकेश कुमार, शेषनाथ, नीरज शुक्ला, राजेश कुमार राय, श्रीहरि प्रताप शाही, अरुण प्रकाश, रामसिंहासन प्रेम, चंद्रशेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, दिनेश चंद्र, अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज कुमार (द्वितीय), चंद्रभूषण, बृजराज सिंह यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, यशु रुस्तगी, डॉ. विभा चहल, महेंद्र वर्मा और राहुल सिंह को भी प्रमोशन मिला।

ये भी पढ़ें- Three Wife of IAS: रिटायर्ड आईएएस हरिशंकर मिश्रा की असली वाइफ कौन? मौत के बाद संपत्ति पर 3 महिलाओं का दावा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+