IAS Saumya Jha कौन हैं? नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' का बयां किया सच, अब IAS Tina Dabi से क्यों हो रही तुलना?
Who is IAS Saumya Jha: राजस्थान में हाल ही में हुए नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' ने सियासी और प्रशासनिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। इस घटना से टोंक की कलेक्टर IAS Saumya Jha चर्चा में आ गई हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सौम्या सुर्खियों में छाई रहीं हो।
इससे पहले भी अपनी एक उपलब्धि को लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि, नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' के बाद उनकी तुलना IAS टीना डाबी से भी की जा रही है। आइए, जानते हैं सौम्या झा की पूरी प्रोफाइल ...

कौन हैं IAS Saumya Jha?
सौम्या झा मध्य प्रदेश की मूल निवासी हैं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की। साल 2016 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 58वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। सौम्या हिमाचल प्रदेश कैडर की 2017 बैच की अधिकारी हैं। उनके पिता का नाम संजय कुमार झा है और मां डॉक्टर हैं। सौम्या ने राजस्थान कैडर के आईएएस अक्षय गोदारा से शादी की और शादी के बाद राजस्थान कैडर में ट्रांसफर ले लिया। जयपुर जिला परिषद की CEO और उदयपुर के गिर्वा में एसडीएम के पद पर कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता के हितों को प्राथमिकता दी।
टोंक कलेक्टर के रूप में बटोरी सुर्खियां
टोंक की कलेक्टर के रूप में सौम्या ने आवासीय क्षेत्रों में बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिली। उनके कड़े फैसलों के लिए उनकी सराहना की गई।
क्या है नरेश मीणा 'थप्पड़ कांड'?
13 नवंबर को राजस्थान के टोंक जिले में, देवली उनियारा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान, ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार किया गया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद, प्रदेश भर में सियासी पारा चढ़ गया। जगह-जगह प्रदर्शन देखा गया। टोंक में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को फूंक डाला, तोड़ फोड़ की घटनाएं सामने आने लगी। हालांकि, मामले में आरोपी नरेश मीणा को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने सभी 52 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
IAS Saumya Jha ने बयां की 'थप्पड़कांड' की सच्चाई
डीएम सौम्या झा ने कहा कि जब 13 नवंबर को ग्रामीणों ने चुनाव (उपचुनाव) का बहिष्कार किया, तो उनके समर्थक और नरेश मीना भी उनके साथ शामिल हो गए। जब 2-3 लोगों ने वोट दिया, तो उन्होंने (नरेश मीना ने) गुस्से में एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। एसडीएम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हमने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया क्योंकि इससे उम्मीदवार के तौर पर उनके अधिकार छिन जाते और हमें यह भी आशंका थी कि उनके समर्थक अराजकता पैदा कर सकते हैं... हमने मतदान प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया।
क्यों हो रही IAS Saumya Jha की IAS Tina Dabi से तुलना?
आपको बता दें कि IAS Saumya Jha और IAS Tina Dabi दोनों ही मध्य प्रदेश की मूलरूप से निवासी हैं। टीना डाबी 2016 बैच की IAS और अपने बैच की टॉपर हैं, जबकि सौम्या 2017 बैच की अधिकारी हैं। दोनों ने राजस्थान कैडर में अपने कार्यों से पहचान बनाई है। टीना डाबी को जनता से सीधे जुड़ने और संवाद करने के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर कई लोग मानते हैं कि अगर सौम्या ने भी जनता से सीधे बातचीत की होती, तो हिंसा और पथराव को रोका जा सकता था। टीना डाबी की लोकप्रियता उनकी समझदारी और काम के प्रति समर्पण के कारण बढ़ी है। सौम्या झा भी अपनी कड़ी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं, लेकिन 'थप्पड़कांड' के बाद उनकी आलोचना भी हो रही है।
IAS Saumya Jha ने अपने करियर में अब तक साहसिक और ठोस निर्णय लिए हैं। हालांकि, नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' के बाद उनके कार्यशैली की तुलना IAS Tina Dabi से की जा रही है। दोनों अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली और प्रतिबद्ध हैं। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में Saumya Jha अपनी आलोचनाओं को किस तरह सकारात्मक परिणामों में बदलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications