कौन हैं IAS सौम्या के पति? जिनके लिए हिमाचल से राजस्थान बदला था कैडर, टोंक में DM के रूप में बटोरी सुर्खियां
IAS Saumya Jha Husaband IAS Akshay Godara: राजस्थान में टोंक की कलेक्टर IAS Saumya Jha इन दिनों नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' के चलते सुर्खियों में हैं। यह वहीं आईएएस हैं, जिन्होंने अपने पति के लिए हिमाचल से राजस्थान कैडर बदलवा लिया था।
यह कपल राजस्थान में एक 'पावर कपल' के रूप में जाना जाता है। नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' के बाद IAS Saumya Jha के पति ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए आपको रूबरू कराते हैं कौन हैं IAS Saumya Jha के पति? और क्या करते हैं?

IAS Saumya Jha के पति Akshay Godara भी हैं IAS
अक्षय गोदारा का जन्म 18 अप्रैल 1994 को राजस्थान के पाली जिले के भाखरीवाला गांव में हुआ। उनके पिता दुर्गाराम गोदारा जोधपुर डिस्कॉम में सहायक अभियंता हैं। परिवार जोधपुर के करणी नगर बासनी में रहता है। अक्षय ने IIT मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बी टेक किया। पढ़ाई के बाद प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की और यूपीएससी में सफलता हासिल की।
UPSC में सफलता की कहानी
- पहला प्रयास:पहले प्रयास में अक्षय ने 603वीं रैंक हासिल कर IPS बने।
- दूसरा प्रयास: दूसरे प्रयास में उन्होंने 40वीं रैंक हासिल की और IAS बन गए। उन्हें राजस्थान कैडर मिला।
कैसा रहा अक्षय गोदारा का प्रशासनिक सफर?
- ट्रेनिंग और शुरुआती तैनाती: 2017 में मसूरी में प्रशासनिक ट्रेनिंग ली। भरतपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
- केंद्र सरकार में सेवाएं: 2019 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली में सहायक सचिव के रूप में कार्य किया।
- उदयपुर और अजमेर: मावली और झाडोल (उदयपुर) में उपखंड अधिकारी रहे। अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त के पद पर भी कार्य किया।
- जयपुर और वाणिज्य कर विभाग: जयपुर हेरिटेज निगम के आयुक्त और वाणिज्य कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त (वेट और आईटी) के रूप में तैनात रहे।
- बूंदी के जिला कलेक्टर: अगस्त 2023 में बूंदी जिले के कलेक्टर के रूप में तैनाती हुई। बतौर जिला कलेक्टर यह उनकी पहली पोस्टिंग है।
IAS Saumya Jha और Akshay Godara की शादी
- IAS सौम्या झा ने शादी के बाद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान कैडर बदलवा लिया। दोनों अब राजस्थान कैडर में एक साथ कार्यरत हैं।
- सौम्या वर्तमान में टोंक की कलेक्टर हैं, जबकि अक्षय बूंदी जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।
चर्चा में क्यों हैं IAS Saumya Jha और IAS Akshay Godara?
टोंक की कलेक्टर IAS Saumya Jha, हाल ही में देवली उनियारा क्षेत्र के उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में छाईं हुईं हैं। टोंक की कलेक्टर सौम्या झा के सुर्खियों में आने के बाद अक्षय गोदारा का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें कि अक्षय गोदारा इस साल 18 दिनों में तीन बार तबादला हुआ, जो काफी चर्चा का विषय बना।
IAS Akshay Godara अपनी प्रशासनिक काबिलियत और बहुमुखी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी और IAS Saumya Jha की जोड़ी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में एक प्रेरणा बन गई है। जहां सौम्या टोंक में अपने सख्त और साहसी निर्णयों के लिए जानी जाती हैं, वहीं अक्षय बूंदी में जिला कलेक्टर के रूप में अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- IAS Saumya Jha कौन हैं? नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' का बयां किया सच, अब IAS Tina Dabi से क्यों हो रही तुलना?












Click it and Unblock the Notifications