IPS Vitul Kumar: कौन हैं वितुल कुमार? जिन्हें केंद्र ने बनाया CRPF का नया DG, जानें सबकुछ
IPS Vitul Kumar: केंद्र सरकार ने नए साल से पहले यूपी कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने वितुल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक नियुक्त किया है।
अतुल अब वर्तमान महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगे, जो 31 दिसंबर, 2024 को रिटायर हो रहे हैं। वितुल कुमार नियमित नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

वितुल कुमार की पदोन्नति और अनुभव
इससे पहले वितुल कुमार सीआरपीएफ निदेशालय, नई दिल्ली में एडीजी ऑपरेशन्स के पद पर कार्यरत थे। सितंबर 2024 में उन्हें सीआरपीएफ का विशेष महानिदेशक बनाया गया था और अब उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है।
कैसा रहा सफर?
- आईपीएस सेवा में कबसे शामिल: 6 सितंबर 1993
- एडीजी पदोन्नति: 1 जनवरी 2018
- एडीजी ऑपरेशन्स: सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान वितुल कुमार ने ऑपरेशनल कार्यों में नेतृत्व किया।
- डीआईजी और आईजी पदों पर कार्य: विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं।
- सर्विस में कौन-कौन से मिले सम्मान: प्रधानमंत्री पुलिस पदक (2009), डीजी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (2016), गोल्ड (2018), और राष्ट्रपति पुलिस पदक (2021)।
सीआरपीएफ के लिए नई जिम्मेदारी
सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जो देश के आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद विरोधी अभियानों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। वितुल कुमार का यह अनुभव सीआरपीएफ के संचालन और रणनीति में नए दृष्टिकोण लाने में सहायक होगा।
ये भी पढ़ें- IAS-IPS Officer: प्रशासनिक सेवा में जनरल का दबदबा! 2018-2022 तक में हुई जनरल कैटेगरी से 46% IAS-IPS की भर्ती












Click it and Unblock the Notifications