Facebook, Instagram और Snapchat को आउटेज का करना पड़ा रहा सामना, यूजर्स ने की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप यूजर्स को लगभग 7 घंटे के आउटेज की परेशानी को झेलनी पड़ी थी। हालांकि अगले दिन सब सही हो गया, लेकिन फिर ऐसी परेशानी सामने आ रही है। इसी के साथ हफ्ते में दो बार इंस्टाग्राम यूजर्स को आउटेज की दिक्कत आई थी। इसी बीच अब खबर आ रहा है कि एक बार फिर से फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट को आउटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यूजर्स इस परेशानी को लेकर रिपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

डाउनडेटेक्टर (downdetector) वेबसाइट के मुताबिक यूजर्स की रिपोर्ट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी समस्या का संकेत दे रही हैं। इसी के साथ स्नैपचैट भी डाउन होता दिख रहा है। बताया जा रहा है फेसबुक और स्नैपचैट दोनों पर स्टोरी पोस्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। हालांकि इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने में ऐसी किसी तरह की तकलीफ नहीं हो रही है, ऐसे में कहा जा सकता है कि यह ऐप के लिए एक सीमित आउटेज हो सकता है और सभी यूजर्स को प्रभावित नहीं कर रहा हैं।
वहीं अब स्नैपचैट भी यूजर रिपोर्ट का सामना कर रहा है। स्नैपचैट पर भी स्टोरी पोस्ट नहीं हो रही है, जिसके चलते कंपनी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ स्नैपचैटर्स को अभी ऐप का उपयोग करने में समस्या हो रही है - हम इसे देख रहे हैं!
डाउनडेटेक्टर के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक यूजर इंस्टाग्राम ऐप के साथ समस्या की रिपोर्ट कर रहे हैं, जबकि अन्य 25 प्रतिशत वेबसाइट के साथ समस्या का सामना कर रहे हैं। डाउनडेटेक्टर वेबसाइट पर 20,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने स्नैपचैट की सेवा में खराबी की सूचना दी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट से पता चला है कि स्नैपचैट को बड़ा विजेता कहा गया था, जब फेसबुक 6 घंटे से अधिक समय तक नीचे चला गया था, क्योंकि इसके प्रतिद्वंद्वी के आउटेज के दौरान उपयोगकर्ताओं में 20% की वृद्धि देखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications