EPFO PF Payout: घर बैठे मिनटों में मोबाइल से कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस? चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

EPFO FY26 PF Interest Payout: देश के करोड़ों नौकरापेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की पीएफ (PF) ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार भी अकाउंट में 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब ब्याज की राशि ऑटो प्रोसेस की जा रही है। फील्ड ऑफिसर्स की जांच पूरी होने के बाद इस अमाउंट को सदस्यों के अकाउंट में एड कर दिया जाएगा।

अगर आपका पीएफ अकाउंट एक्टिव है और यूएएन (UAN) सही तरह से लिंक है, तो आपको अलग से कोई एप्लिकेशन देने की जरुरत नहीं होगी। EPFO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई तक सदस्य अपने पासबुक की इंटरेस्ट की एंट्री देख सकेंगे। इसके बाद सभी मेंबर्स अलग-अलग तरह से अपना अपडेटेड पीएफ बैलेंस आसाना से चेक कर सकते हैं।

EPFO

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि साल 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज करीब 34 करोड़ मेंबर्स के अकाउंट में भेजे जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये प्रोसेस किया जा रहा है। ब्याज पहले ऑटो प्रोसेस होगा, फिर फिल्ड अधिकारी उसकी जांच करेंगे। ये सब होने के बाद पैसे पीएफ खाते में जुड़ जाएंगे। केंद्रीय श्रम मंत्री ने ये भी कहा कि पहले सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इंटरेस्ट ट्रांसफर का प्रोसेस अक्टूबर-नवंबर तक चलता था। इस साल कोशिश की गई है कि इसे पहले पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud Alert: 2000 की किस्त के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलती

EPFO पोर्टल से कैसे चेक करें PF का बैलेंस

अगर आप ईपीएफओ की वेबसाइट से अपना पीएफ बैलेंस देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेपस को फॉलो कर सकते हैं। ध्यान रहे प्रोसेस शुरू करने से पहले आपको ये सुनिश्चित करने होगा की आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव है। उसके बाद-

  • ईपीएफओ मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं
  • यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें
  • अपना मेंबर आईडी सेलेक्ट करें
  • व्यू पासबुक पर क्लिक करें

इसके बाद आपकी पासबुक खुल जाएगी, जहां आपको अपना अपडेटेड पीए बैलेंस और ब्याज की पूरी डिटेल दिख जाएगी

UMANG ऐप से कैसे चेक करें डिटेल

मोबाइल से पीएफ का बैलेंस चेक करने के लिए आप UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। UMANG ऐप यूज करने के लिए पहले UAN से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर करना जरूरी है। नीचे UMANG ऐप के जरिए पीए से जुड़े डिटेल चेक करने का पूरा प्रोसेस दिया गया है।

  • प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर UMANG ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप खोलकर Services पर क्लिक करें, उसके Social Security पर क्लिक करें और EPFO ऑपशन पर जाएं
  • Employee Centric Services में जाकर View Passbook का ऑपशन चुनें
  • UAN नंबर डालें जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा जिसे भरने के बाद सत्यापन हो जाएगा
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपका EPF पासबुक खुल जाएगा, जिसमें जमा अमाउंट, निकासी और ब्याद की पूरी जानकारी दिख जाएगी

मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और वह आधार, पैन या बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें
  • दो रिंग के बाद कॉल खुदबखुद कट जाएगी
  • मिस्ड कॉल देने के कुछ समय बाद SMS के जरिए आपको मेंबर आईडी, आखिरी जमा राशि और कुछ पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी

SMS भेजकर भी ले सकते हैं अपडेट

EPFO सदस्य SMS के जरिए भी अपना PF बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए आपको-

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर SMS भेजना है
  • मैसेज का फॉर्मेट EPFOHO UAN ENG रखें
  • आखिर में लिखे तीन अक्षर भाषा बताते हैं। उदाहरण के लिए ENG अंग्रेजी के लिए है। इसी तरह अपनी पसंद की भाषा का कोड लिखकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

DigiLocker से कैसे देखें PF पासबुक

अगर आप DigiLocker का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके जरिए भी EPFO खाते को लिंक करके PF पासबुक देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है-

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट में मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
  • Issued Documents या Search Documents पर क्लिक करें
  • वहां जाकर EPFO सर्च करें और Employee Provident Fund Passbook का विकल्प चुनें
  • UAN दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपका EPFO खाता लिंक हो जाएगा और PF पासबुक अपने आप दिखाई देने लगेगी।

ये भी पढ़ें: EPFO New Rules 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत! अब PF से निकलेगा 100% पैसा, क्या है नई शर्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+