Ghaziabad Rain Tragedy: तूफानी बारिश का कहर! सड़क धंसी, कार गड्ढे में समाई-3 साल की बच्ची की डूबकर मौत
Ghaziabad Rain Tragedy: मानसून की बारिश दिल्ली-एनसीआर में लगातार कहर बरपा रही है। जगह-जगह भीषण जलभराव, यातायात ठप, स्कूल बंद और सड़कें धंसती नजर आ रही हैं। इसी बीच, गाजियाबाद में दो बड़े हादसे सामने आए। एक तरफ, एक टाटा पंच कार और एक स्कूटर खाई बड़े से गड्ढे में समा गए।
गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने नगर निगम से लेकर सरकार के बुनियादी ढांचे की पोल खुलती नजर जरूर आई। दूसरी तरफ, एक तीन वर्षीय बच्ची की अपने घर के बाहर जमा हुए बारिश के पानी में फिसलने से मौत हो गई। आइए विस्तार से जानते हैं कि कहां क्या हुआ?

Ghaziabad Tata Punch Falls Pit Video: टाटा पंच कार गड्ढे में कैसे समाई?
दरअसल, घटना वसुंधरा सेक्टर 13 में अटल चौक स्थित निर्माणाधीन तहखाने के पास की है। यहां गुरुवार (9 जुलाई) सुबह भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। पास में चल रही कंस्ट्रक्शन साइट से मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे सड़क की नीचे वाली परत कमजोर हो गई।
नताजा यह हुआ कि खाई जैसे सरियों के गड्ढे में टाटा पंच कार समा गई। टाटा पंच कार का हरियाणा का नंबर निकला। पास खड़ा स्कूटर गड्ढे में गिर गया। वीडियो में कार आधी धंसी हुई दिख रही है, चारों तरफ कीचड़ और पानी है। वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया। सूचना मिलते ही, पुलिस और लोकल प्रशासन मौके पर पहुंचे। हाइड्रॉलिक क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
Girl Died Drowned In Rain Water: तीन वर्षीय बच्ची का काल बनी बारिश?
दूसरी तरफ, विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना ने सभी का दिल दहला दिया। विजयनगर की एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि एक तीन वर्षीय बच्ची की अपने घर के बाहर जमा हुए बारिश के पानी में फिसलने से मौत हो गई। इससे परिवार में आक्रोश फैल गया है। पुलिस परिवार की हर संभव मदद करेगी और संबंधित विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
Noida Heavy Rain Waterlogging: जलभराव में डूबा नोएडा?
वहीं, लगातार 24 घंटे की तूफानी बारिश ने नोएडा के सेक्टर 16, 33 और 12 सहित कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में भीषण जलभराव देखा गया, जहां कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन ठप सा हो गया। सेक्टर 63 में बारिश के कारण एक कंपनी की चारदीवारी गिर गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी
बारिश और जलभराव के बीच गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति के लिए खराब जल निकासी व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। जगह-जगह जलभराव, चोक नालियां और सड़कें बुरी तरह जलमग्न देख लोगों में काफी गुस्से का उबाल नजर आया। नोएडा सिटीजन फोरम नामक गैर सरकारी संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि बारिश ने नोएडा प्राधिकरण की मानसून संबंधी तैयारियों की अपर्याप्तता को उजागर कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications